गृहमंत्री अमित शाह ने आज बंगाल पुनर्जागरण के महान स्तंभ ईश्वर चंद्र विद्यासागर को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि दी। सोशल मीडिया पोस्ट में श्री शाह ने कहा कि विद्यासागर ने शिक्षा को सामाजिक बदलाव का एक सशक्त माध्यम बनाया।
उन्होंने कहा कि अपनी रचना वर्णपरिचय के माध्यम से विद्यासागर ने बंगाली वर्णमाला को एक नया रूप दिया और अनगिनत बच्चों के लिए ज्ञान का द्वार खोला।
मंत्री ने कहा कि विद्यासागर, जिन्होंने अपना जीवन विधवा पुनर्विवाह और महिला शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए समर्पित कर दिया था, आज भी समाज को प्रेरित और मार्गदर्शन करते हैं।