झारखंड

जून 1, 2024 4:28 अपराह्न

views 21

अधिवक्ताओं पर हुए आपराधिक हमले और धमकियों की सूची लेगा झारखंड स्टेट बार काउंसिल

झारखंड स्टेट बार काउंसिल ने राज्यभर में अधिवक्ताओं पर हुए आपराधिक हमले और मिली धमकी की सूची सभी जिला बार एसोसिएशन से मांगी है। उन्हें दिव्यांग अधिवक्ताओं की भी पूरी जानकारी देने को कहा गया है। एसोसिएशन ने बताया कि अपराधियों द्वारा  अधिवक्ताओं को धमकी देने के कई मामले सामने आ चुके हैं। कई अधिवक्ताओं ...

जून 1, 2024 4:27 अपराह्न

views 25

लेंगडीह रेलवे क्रासिंग के समीप पूरी से आनंद विहार जा रही नंदन कानन एक्सप्रेस पर हाईटेंशन तार के गिरने से दो यात्री झुलसे

रांची रेलमंडल केअंतर्गत चांडिल-मूरी रेलखंड पर सुइसा स्टेशन के अंतर्गत लेंगडीह रेलवे क्रासिंग के समीप पूरी से आनंद विहार जा रही नंदन कानन एक्सप्रेस पर हाईटेंशन तार के गिरने से दो यात्रियों के झुलसने की सूचना सामने आ रही है। दोनों घायलों को  गंभीर  हालत में आरंभिक इलाज के लिए बागमुंडी रेलवे अस्पताल मे...

जून 1, 2024 4:25 अपराह्न

views 20

चार जून को होने वाले मतगणना के पहले बोकारो के उपायुक्त-सह-जिला निर्वाचन पदाधिकारी को हटाने की मांग तेज़

बोकारो के उपायुक्त-सह-जिला निर्वाचन पदाधिकारी को चार जून को होने वाले मतगणना के पहले हटाने की मांग को लेकर भारतीय जनता पार्टी के विधि प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों ने मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के0 रविकुमार से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा।

जून 1, 2024 4:23 अपराह्न

views 30

आचार संहिता के बाद अब तक एक अरब, चौंतीस  करोड़, पचहत्तर लाख रुपए की अवैध सामग्री और नकदी

राज्य में लोकसभा चुनाव को लेकर आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद से अब तक एक अरब, चौंतीस  करोड़, पचहत्तर लाख रुपए की अवैध सामग्री और नकदी विभिन्न जांच एजेंसियों द्वारा जब्त की जा चुकी है।  इसमें पैंतालीस करोड़ नवासी  लाख  रुपए नकद, चार  करोड़ बत्तीस  लाख  रुपए का अवैध  शराब तथा छह करोड़ चौरासी लाख  रुप...

जून 1, 2024 4:22 अपराह्न

views 30

मतदान को लेकरआम से लेकर खास मतदाताओ में उत्साह देखने को  मिल रहा है

लोकसभा चुनाव के सातवें और अंतिम चरण में राज्य के तीन सीटों के लिए  हो रहे मतदान को लेकरआम से लेकर खास मतदाताओ में उत्साह देखने को  मिल रहा है। मतदान शुरु होने के साथ मतदान केंद्रों में  मतदाताओं के आने का सिलसिला लगातार जारी है। इधर झारखंड विधानसभा अध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो ने नाला विधानसभा क्षेत्र के...

जून 1, 2024 4:20 अपराह्न

views 21

तीन सीटों के लिए हो रहे चुनाव में 2 सौ 41 मतदान केंद्र महिलाओं द्वारा संचालित की जा रहे हैं

राज्य में सातवें और अंतिम चरण में लोक सभा की तीन सीटों के लिए हो रहे चुनाव में 2 सौ 41 मतदान केंद्र महिलाओं द्वारा संचालित की जा रहे हैं। इसमें राजमहल में 166, दुमका में 70  और गोड्डा में 05 मतदान केंद्र में वोटिंग करने की सारी जिम्मेवारी महिला मतदान कर्मियों के द्वारा निभाई जा रही है। इसके अलावा 7 ...

जून 1, 2024 3:55 अपराह्न

views 24

राजधानी रांची में वीमेंस प्रीमियर क्रिकेट लीग का आगाज कल होगा

राजधानी रांची में वीमेंस प्रीमियर क्रिकेट लीग का आगाज कल होगा। रांची जिला क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से आयोजित हो रहे इस लीग में चार टीमें हिस्सा लेगी।

जून 1, 2024 3:55 अपराह्न

views 35

रांची विश्वविद्यालयः नर्सिंग संस्थाओं के विद्यार्थियों ने सत्र विलंब और परीक्षा नहीं होने को लेकर कुलपति का घेराव किया

रांची विश्वविद्यालय के अंतर्गत विभिन्न नर्सिंग संस्थाओं के विद्यार्थियों ने सत्र विलंब और परीक्षा नहीं होने को लेकर कुलपति का घेराव किया। कुलपति ने विद्यार्थियों को बुलाकर पूरे मामले की जानकारी ली और समस्या के समाधान का आश्वासन दिया।

जून 1, 2024 3:54 अपराह्न

views 23

धनबादः पुलिस ने छापेमारी कर दो साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया

धनबाद जिले के पूर्वी टुंडी थाना क्षेत्र में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर दो साइबर अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया। साइबर अपराधियों के पास से नौ मोबाइल फोन, सिम कार्ड और कई अहम दस्तावेज भी मिले हैं।

जून 1, 2024 3:53 अपराह्न

views 34

साहिबगंजः पुलिस ने दो कार से दो लाख रुपए बरामद किए

साहिबगंज जिला के मिर्जाचौकी थाना क्षेत्र स्थित इंटर स्टेट चेक पोस्ट पर पुलिस ने वाहन चेकिंग अभियान के दौरान कल दो कार से दो लाख रुपए बरामद किए। पूरे मामले की जांच जारी है।