झारखंड

जून 1, 2024 3:55 अपराह्न

views 37

रांची विश्वविद्यालयः नर्सिंग संस्थाओं के विद्यार्थियों ने सत्र विलंब और परीक्षा नहीं होने को लेकर कुलपति का घेराव किया

रांची विश्वविद्यालय के अंतर्गत विभिन्न नर्सिंग संस्थाओं के विद्यार्थियों ने सत्र विलंब और परीक्षा नहीं होने को लेकर कुलपति का घेराव किया। कुलपति ने विद्यार्थियों को बुलाकर पूरे मामले की जानकारी ली और समस्या के समाधान का आश्वासन दिया।

जून 1, 2024 3:54 अपराह्न

views 25

धनबादः पुलिस ने छापेमारी कर दो साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया

धनबाद जिले के पूर्वी टुंडी थाना क्षेत्र में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर दो साइबर अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया। साइबर अपराधियों के पास से नौ मोबाइल फोन, सिम कार्ड और कई अहम दस्तावेज भी मिले हैं।

जून 1, 2024 3:53 अपराह्न

views 40

साहिबगंजः पुलिस ने दो कार से दो लाख रुपए बरामद किए

साहिबगंज जिला के मिर्जाचौकी थाना क्षेत्र स्थित इंटर स्टेट चेक पोस्ट पर पुलिस ने वाहन चेकिंग अभियान के दौरान कल दो कार से दो लाख रुपए बरामद किए। पूरे मामले की जांच जारी है।

जून 1, 2024 3:52 अपराह्न

views 38

रांची हॉकी लीगः पुरुष वर्ग के पहले सेमीफाइनल में एनटीएचए जमशेदपुर ने फगुवा इलेवन को 6-0 से हराया

राजधानी रांची में आयोजित पहली रांची हॉकी लीग के पुरुष वर्ग के पहले सेमीफाइनल में एनटीएचए जमशेदपुर ने फगुवा इलेवन को छह-शून्य गोल से पराजित कर फाइनल में जगह पक्की कर ली, जबकि दूसरे सेमीफाइनल में बापू क्लब ने रोमांचक मैच में  झारखंड इलेवन पर दो  शून्य से जीत दर्ज की। वहीं महिला वर्ग के दोनों सेमीफाइनल...

जून 1, 2024 3:35 अपराह्न

views 20

आलोक कुमार दुबे ने कल सदर अस्पताल का औचक निरीक्षण किया

रामगढ़ के प्रधान जिला और सत्र न्यायाधीश- सह- जिला विधिक सेवा प्राधिकार के अध्यक्ष आलोक कुमार दुबे ने कल सदर अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल के विभिन्न वार्डों में साफ सफाई का जायजा लेने के साथ यहां भर्ती मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं की भी जानकारी ली। उन्होंने चिकित्सकों और अन...

जून 1, 2024 3:35 अपराह्न

views 32

शर्तों का उल्लंघन न करने तक अब जारी रहेगी जमानतः झारखंड उच्च न्यायालय

झारखंड उच्च न्यायालय ने कहा है कि अगर किसी अभियुक्त को एक बार जमानत मिल जाती है, तो उसकी जमानत तब तक रद्द नहीं की जा सकती, जब तक कि वह जमानत की शर्तों का उल्लंघन नहीं करता हो। न्यायाधीश अनिल कुमार चौधरी की अदालत ने जमशेदपुर सिविल कोर्ट द्वारा एक आपराधिक मामले में आपसी समझौता के आधार पर दिए गए जमानत ...

जून 1, 2024 3:33 अपराह्न

views 26

पलामू लोकसभा सीट के लिए होने वाले मतगणना की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है

पलामू लोकसभा सीट के लिए होने वाले मतगणना की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। इस सिलसिले में जिले के उपायुक्त-सह- जिला निर्वाचन पदाधिकारी  ने सभी प्रत्याशियों के निर्वाचन अभिकर्ताओं के साथ बैठक कर निर्वाचन आयोग द्वारा जारी मतगणना की गाइडलाइन से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि मतगणना विधानसभा वार ...

जून 1, 2024 3:33 अपराह्न

views 23

नई दिल्ली में इंडी-गठबंधन की बैठक में मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन और झामुमो की कल्पना सोरेन शामिल होंगी

इंडी गठबंधन की नई दिल्ली बैठक में आज होने वाली बैठक में झारखंड के मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन और झारखंड मुक्ति मोर्चा की कल्पना सोरेन शामिल होंगी। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने लोकसभा चुनाव के आज अंतिम चरण के मतदान के दिन यह बैठक बुलाई है, जिसमे घटक दलों के नेता मौजूद रहेंगे।

जून 1, 2024 3:32 अपराह्न

views 24

तीनों सीटों के लिए आज हो रहे चुनाव को लेकर 6 हजार 2 सौ 58 मतदान केंद्र बनाए गए

राज्य के तीनों सीटों के लिए आज हो रहे चुनाव को लेकर 6 हजार 2 सौ 58 मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जहां 53 लाख 23 हज़ार 8 सौ 86 मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। इनमें अनुसूचित जनजाति के लिए सुरक्षित राजमहल सीट के लिए 17 लाख 4 हज़ार 6 सौ 71, अनुसूचित जनजाति के लिए सुरक्षित दुमका सीट के लिए 15 लाख 91 ...

जून 1, 2024 3:31 अपराह्न

views 21

तीन सीटों के लिए 8 महिला समेत 52 प्रत्याशियों की चुनावी किस्मत ईवीएम में लॉक हो जाएगी

राज्य में अंतिम चरण में तीन सीटों के लिए आज हो रहे चुनाव में 8 महिला समेत 52 प्रत्याशियों की चुनावी किस्मत ईवीएम में लॉक हो जाएगी। इनमें दो वर्तमान सांसद और चार विधायकों की भी प्रतिष्ठा दांव पर है। इनमें राजमहल सीट से 3 महिला समेत 14 प्रत्याशी, दुमका  से 4 महिला समेत 19 प्रत्याशी और गोड्डा सीट से 1 ...