झारखंड

जून 2, 2024 2:21 अपराह्न

views 27

पलामू गढ़वा सहित राज्य के कई जिलों में गर्मी का प्रकोप जारी

पलामू गढ़वा सहित राज्य के कई जिलों में गर्मी का प्रकोप जारी है। राज्यभर में पिछले चौबीस घंटे के दौरान लू लगने से दस से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। इधर पूर्वी सिंहभूम, कोडरमा समेत राज्य के कई जिलों में कल हुई बारिश ने लोगों को गर्मी से राहत दी है। जमशेदपुर में कल शाम 45 मिनट तक बारिश हुई।

जून 2, 2024 2:21 अपराह्न

views 27

एनडीए और इंडी गठबंधन ने राज्य की सभी 14 सीटों पर जीत दर्ज करने का दावा किया

लोकसभा चुनाव के अंतिम चरण के मतदान के बाद एनडीए और इंडी गठबंधन ने राज्य की सभी 14 सीटों पर जीत दर्ज करने का दावा किया है। भाजपा प्रदेश महामंत्री और राज्यसभा सांसद आदित्य साहू ने कल रांची में कहा कि झारखंड में एनडीए को सभी 14 सीटें मिलेगी और इंडी गठबंधन शून्य पर आउट हो रहा है। वहीं, भाजपा प्रदेश अध्य...

जून 2, 2024 2:20 अपराह्न

views 38

चार जून को होने वाली मतगणना को लेकर राज्यभर में प्रशासनिक तैयारियां तेज

लोकसभा चुनाव में अंतिम चरण के मतदान के बाद अब चार जून को होने वाली मतगणना को लेकर राज्यभर में प्रशासनिक तैयारियां तेज कर दी गई हैं। रांची संसदीय क्षेत्र के लिए चार जून को होनेवाली मतगणना को लेकर पंडरा बाजार समिति स्थित मतगणना स्थल में लगभग सभी तैयारी पूरी हो चुकी है। इसी क्रम में रांची लोकसभा निर्वा...

जून 1, 2024 8:16 अपराह्न

views 45

राज्य की तीन लोकसभा सीटों के लिए आज हुए मतदान में मतदाताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया

राज्य की तीन लोकसभा सीटों के लिए आज हुए मतदान में आम और खास, सभी मतदाताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। सवेरे से ही वोटिंग को लेकर खासा उत्साह देखा गया। मतदान केन्द्रों पर पहली बार वोट करने वाले युवाओं की संख्या भी अच्छी-खासी देखी गयी। झारखंड विधानसभा अध्यक्ष रविंद्रनाथ महतो ने जामताड़ा जिले के नाला प्रखंड...

जून 1, 2024 8:15 अपराह्न

views 40

मतदान संपन्न होने के साथ ही उम्मीदवाराों का राजनीतिक भाग्य इवीएम में सील

मतदान संपन्न होने के साथ ही दुमका, गोड्डा और राजमहल संसदीय सीट पर भाजपा प्रत्याशी सीता सोरेन, निशिकांत दुबे, ताला मरांडी और झामुमो उम्मीदवार नलिन सोरेन, विजय हांसदा तथा कांग्रेस प्रत्याशी प्रदीप यादव समेत बावन उम्मीदवाराों का राजनीतिक भाग्य इवीएम में सील हो गया है।

जून 1, 2024 8:14 अपराह्न

views 39

राज्य की तीन सीटों के लिए आज मतदान आमतौर पर शांतिपूर्ण रहा

लोकसभा चुनाव के सातवें और आखिरी चरण में राज्य की तीन सीटों राजमहल, दुमका और गोड्डा संसदीय क्षेत्रों के लिए आज मतदान आमतौर पर शांतिपूर्ण रहा। सवेरे सात बजे से शाम पांच बजे तक दिन भर चले मतदान को लेकर मतदाताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। मतदाताओं ने जमकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया और लोकतंत्र के ...

जून 1, 2024 8:14 अपराह्न

views 23

मौसम में आए बदलाव से लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली

राजधानी रांची समेत राज्य के कई हिस्सों में आज मौसम में आए बदलाव से लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली। रांची और रामगढ़ जिले के कुछ हिस्सों बूंदाबांदी और बारिश होने से न्यूनतम तापमान में गिरावट आयी है। वहीं, संताल परगना के कई हिस्सों में तेज आंधी के साथ हुई झमाझम बारिश ने मौसम को खुशनुमा बना दिया है। उध...

जून 1, 2024 8:12 अपराह्न

views 32

रांची के बेड़ो थाना क्षेत्र स्थित बोदा गांव में मिट्टी खुदाई के दौरान हुए हादसे में आज दो लोगों की मौत

रांची के बेड़ो थाना क्षेत्र स्थित बोदा गांव में मिट्टी खुदाई के दौरान हुए हादसे में आज दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि मिट्टी की कटाई के दौरान जमीन धंस गई थी, जिसमें चार लोग दब गए। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत राहत और बचाव कार्य शुरू करते हुए दो दो लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया, लेकिन दो...

जून 1, 2024 8:11 अपराह्न

views 24

गढ़वाः टीएसपीसी के नाम पर लेवी वसूलने के आरोप में छह अपराधियों को गिरफ्तार किया गया

गढ़वा जिले से पुलिस ने प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन तृतीय सम्मेलन प्रस्तुति कमेटी, टीएसपीसी के नाम पर लेवी वसूलने के आरोप में छह अपराधियों को गिरफ्तार किया है। जिले के पुलिस अधीक्षक दीपक पांडेय ने आज एक प्रेस वार्ता में बताया कि इनके पास से पांच देशी कट्टा, पांच गोली, छह खोखा और चार मोबाइल सहित अन्य साम...

जून 1, 2024 8:11 अपराह्न

views 42

मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन ने पत्रकार राधेश्याम अग्रवाल के निधन पर शोक जताया

मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन ने जमशेदपुर के वरिष्ठ पत्रकार और हिन्दी दैनिक उदितवाणी के संस्थापक राधेश्याम अग्रवाल के निधन पर शोक जताया है। सोशल मीडिया पर मुख्यमंत्री ने लिखा है कि श्री अग्रवाल का जाना झारखंड के पत्रकारिता जगत के लिए अपूरणीय क्षति है।