सितम्बर 8, 2026 8:13 पूर्वाह्न

printer

जीएनआईडीए ने ग्रेटर नोएडा में माल और यात्री आवागमन के लिए अलग-अलग मार्गों की योजना का प्रस्ताव रखा

ग्रेटर नोएडा औद्योगिक विकास प्राधिकरण (जीएनआईडीए) ने ग्रेटर नोएडा में माल और यात्री यातायात को अलग करने और गंगा एक्सप्रेसवे से बेहतर कनेक्टिविटी के लिए हापुड़ बाईपास तक 105 मीटर चौड़ी सड़क बनाने का प्रस्ताव रखा है। इस प्रस्ताव पर कल लखनऊ में औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल गुप्ता की अध्यक्षता में हुई बैठक में चर्चा की गई।

बैठक में औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल गुप्ता के अलावा मुख्य सचिव आलोक कुमार भी उपस्थित थे। जीएनआईडीए के अधिकारियों ने बताया कि इस सड़क से नोएडा-ग्रेटर नोएडा और गंगा एक्सप्रेसवे के बीच की दूरी घटकर लगभग 30 से 45 मिनट रह जाएगी। बयान में कहा गया है कि लगभग 15 किलोमीटर तक कनेक्टिविटी बढ़ाने से ग्रेटर नोएडा गंगा एक्सप्रेसवे से जुड़ जाएगा। प्राधिकरण ने मल्टी मॉडल लॉजिस्टिक्स हब -एमएमएलएच से जेवर स्थित नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे तक छह लेन की एलिवेटेड सड़क का भी प्रस्ताव रखा है।

पश्चिमी समर्पित माल गलियारे के समानांतर चलने वाली यह प्रस्तावित सड़क विशेष रूप से माल ढुलाई के लिए है और हवाई अड्डे से जुड़ेगी। इससे लॉजिस्टिक्स हब से माल सीधे एयर कार्गो टर्मिनल तक पहुंचाया जा सकेगा।