झारखंड

सितम्बर 18, 2024 5:21 अपराह्न

views 40

खूंटी: जंगल से निकले एक हाथी ने 73 वर्षीय वृद्ध व्यक्ति को कुचल कर मार डाला

खूंटी जिले के तोरपा प्रखंड की हुसीर पंचायत के मेंगो टोली में जंगल से निकले एक हाथी ने 73 वर्षीय वृद्ध व्यक्ति को कुचल कर मार डाला। वन विभाग के अधिकारी गांव पहुंचे और पीड़ित परिवार को तत्काल बीस हजार रुपये की सहायता राशि दी। तोरपा विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी सुदीप गुड़िया ने वन विभाग से हाथियों के आतंक...

सितम्बर 18, 2024 3:49 अपराह्न

views 28

झारखंड के बाबूलाल हेंब्रम ने फिजी में आयोजित कॉमनवेल्थ वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप में 49 किलोग्राम वर्ग में गोल्ड मेडल जीता

झारखंड के बाबूलाल हेंब्रम ने फिजी में आयोजित कॉमनवेल्थ वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप में 49 किलोग्राम वर्ग में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल जीता है। इस उपलब्धि के लिए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बाबूलाल हेंब्रम को बधाई दी है।

सितम्बर 18, 2024 3:42 अपराह्न

views 42

गढ़वा जिले में लगातार बारिश से दो अलग-अलग घटनाओं में दो लोगों की मौत हो गयी

गढ़वा जिले में लगातार बारिश से दो अलग-अलग घटनाओं में दो लोगों की मौत हो गयी। कच्चा मकान ढहने से मलबे में दबकर एक 60 वर्षीय वृद्ध महिला की मौत हो गयी, वहीं एक युवक सरस्वती नदी बह गया। वहीं लातेहार जिले के बालूमाथ थाना क्षेत्र के बसिया गांव स्थित एक नाले में बह जाने से एक तीन वर्षीय बच्चे की मौत हो गयी...

सितम्बर 18, 2024 3:42 अपराह्न

views 34

रांची जिले के मुरी स्टेशन के पास एक मालगाड़ी के दो इंजन बेपटरी हो गए

रांची जिले के मुरी स्टेशन के पास एक मालगाड़ी के दो इंजन बेपटरी हो गए। एक इंजन पटरी से उतर गया जबकि दूसरा पलट गया। यह घटना मुरी स्टेशन से लगभग 10 किलोमीटर दूर हुई। सूचना पर मुरी पुलिस मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू कर दिया गया।

सितम्बर 18, 2024 3:40 अपराह्न

views 37

भाजपा के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 20 सितंबर को गिरिडीह आयेंगे

भाजपा के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 20 सितंबर को गिरिडीह आयेंगे। श्री शाह यहां परिवर्तन यात्रा रैली को संबोधित करेंगे। भाजपा के जिला अध्यक्ष महादेव दूबे, विधायक केदार हाजरा और भाजपा कार्य समिति के सदस्य सुरेश साव ने कहा कि जमुआ प्रखंड के झारखंडी धाम में होने वाले परिवर्तन यात्रा कार...

सितम्बर 18, 2024 3:29 अपराह्न

views 23

राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग ने आयोग के अधिकारों का हनन मामले में पलामू जिले के उपायुक्त, पुलिस अधीक्षक और वन प्रमंडल पदाधिकारी को समन जारी किया

राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग ने आयोग के अधिकारों का हनन मामले में पलामू जिले के उपायुक्त, पुलिस अधीक्षक और वन प्रमंडल पदाधिकारी को समन जारी किया है। आयोग ने तीनों पदाधिकारियों को 20 सितंबर तक जवाब देने का निर्देश दिया है। गौरतलब हो कि आदिवासियों के विकास कार्यों के सिलसिले में मेदिनीनगर में राष्ट्...

सितम्बर 18, 2024 3:28 अपराह्न

views 40

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से झारखंड के डैमों से बंगाल में पानी नहीं छोड़ने का अनुरोध किया

 पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से झारखंड के डैमों से बंगाल में पानी नहीं छोड़ने का अनुरोध किया है। हमारे संवाददाता ने खबर दी है कि लगातार बारिश के कारण मैथन डैम का जलस्तर खतरे के निशान पर पहुंच गया है। जिसके बाद मैथन डैम के 10 गेट खोल दिये गए हैं। वहीं प...

सितम्बर 18, 2024 12:57 अपराह्न

views 43

ईडी ने झारखंड में बांग्लादेशी और रोहिंग्या घुसपैठ मामले की जांच शुरू की

प्रवर्तन निदेशालय-ईडी ने झारखंड में बांग्लादेशी और रोहिंग्या घुसपैठ मामले की जांच शुरू कर दी है। इसके तहत ईडी ने रांची के बरियातू थाने में छह जून को पुलिस शिकायत के आधार पर ईसीआईआर दर्ज की है। गौरतलब हो कि जून में एक रिसॉर्ट में संदिग्ध बांग्लादेशी मूल की तीन लड़कियों को हिरासत में लिये जाने के बाद म...

सितम्बर 18, 2024 12:55 अपराह्न

views 27

विधायक सरयू राय ने विश्वकर्मा पूजा में आयोजित एक समारोह को संबोधित किया

विधायक सरयू राय ने कहा है कि दूसरे राज्यों की तरह झारखंड में भी काफी काम हो रहा है। श्री राय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जो आह्वान किया है, उस पर हम सबको ध्यान देने की जरूरत है। वे कल जमशेदपुर में विश्वकर्मा पूजा में आयोजित एक समारोह में बोल रहे थे। वहीं डेमोग्राफी चेंज मामले पर उन्होंने ...

सितम्बर 17, 2024 5:09 अपराह्न

views 49

मौसम विभाग ने झारखंड में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश से राहत मिलने की संभावना व्यक्त की

मौसम विभाग ने झारखंड में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश से राहत मिलने की संभावना व्यक्त की है । रांची मौसम केन्द्र वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने आकाशवाणी को बताया कि पलामू समेत राज्य के पश्चिमी भाग को छोड़कर अन्य हिस्सों में लगातार बारिश से राहत मिलने की संभावना है।