झारखंड

सितम्बर 19, 2024 4:25 अपराह्न

views 40

डॉ. अमरदीप यादव और पूर्व सिंडिकेट सदस्य पंकज मेहता ने हजारीबाग में सेंट्रल यूनिवर्सिटी खोलने की मांग की

हजारीबाग जिले में भाजपा नेता डॉ. अमरदीप यादव और पूर्व सिंडिकेट सदस्य पंकज मेहता ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को पत्र लिखकर हजारीबाग में सेंट्रल यूनिवर्सिटी खोलने की मांग की है। छात्र नेताओं ने कहा कि अगर सेंट्रल यूनिवर्सिटी खोलने की संभावना नहीं बने, तो विनोबा भावे विश्वविद्यालय को ही ...

सितम्बर 19, 2024 4:24 अपराह्न

views 44

देवघर एयरपोर्ट के विस्तार को लेकर जिले के उपायुक्त विशाल सागर ने संबंधित अधिकारियों को दिशा-निर्देश जारी किया

देवघर एयरपोर्ट के विस्तार को लेकर जिले के उपायुक्त विशाल सागर ने संबंधित अधिकारियों को दिशा-निर्देश जारी किया है। उपायुक्त ने कहा कि वर्ष 2047 तक देवघर एयरपोर्ट का पूर्ण विस्तार करने का लक्ष्य है। समीक्षा के दौरान उन्होंने वर्तमान में 11.5 एकड़ की भूमि की जरूरत बतायी और अंचलाधिकारियों को एयरपोर्ट ऑथो...

सितम्बर 19, 2024 4:24 अपराह्न

views 27

झारखंड में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर जिला निर्वाचन कार्यालयों की ओर से मतदाता जागरूकता की तैयारी शुरू कर दी गयी है

    रामगढ़ में मतदाताओं के बीच निर्वाचन प्रक्रिया, ईवीएम और वीवीपैट जागरूकता को लेकर उपायुक्त चंदन कुमार ने ईवीएम डेमोंसट्रेशन सेंटर का शुभारंभ किया और चार मोबाइल डेमोंसट्रेशन वाहनों को भी रवाना किया।     इधर खूँटी और तोरपा विधानसभा क्षेत्र में इवीएम मोबाइल प्रदर्शन वैन के माध्यम से लोगों को मतदान प्...

सितम्बर 19, 2024 4:23 अपराह्न

views 41

अमित शाह साहेबगंज के भोगनाडीह से भाजपा की परिवतर्न रैली की शुरूआत करेंगे

भाजपा के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह कल साहेबगंज के भोगनाडीह से भाजपा की परिवतर्न रैली की शुरूआत करेंगे। इस दौरान वे सभा को भी संबोधित करेंगे। इस सिलसिले में श्री शाह आज शाम रांची पहुंच रहे हैं।   साहेबगंज और गिरिडीह में उनके कार्यक्रम को लेकर केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री...

सितम्बर 19, 2024 4:23 अपराह्न

views 34

झारखंड हाईकोर्ट ने हेमंत सोरेन मामले में राज्य सरकार से चार सप्ताह में जवाब मांगा

झारखंड हाईकोर्ट ने खान विभाग के मंत्री रहते मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के अपने रिश्तेदारों को जियाडा के औद्योगिक क्षेत्र- चान्हो में 11 एकड़ जमीन उपलब्ध कराने के मामले में राज्य सरकार से चार सप्ताह में जवाब मांगा है।   अदालत ने सरकार से यह बताने को कहा है कि मामले में प्राथमिकी दर्ज करने के आवेदन प...

सितम्बर 19, 2024 4:22 अपराह्न

views 35

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू झारखंड के दो दिवसीय दौरे पर आज रांची आ रही हैं

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू झारखंड के दो दिवसीय दौरे पर आज रांची आ रही हैं। रांची पहुंचने के बाद वे सीधे राजभवन जायेंगी जहां रात्रि विश्राम करेंगी। इसके बाद कल सुबह नामकुम स्थित आईसीएआर के शताब्दी समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगी। राष्ट्रपति के कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए राष्ट्रीय कृषि उच्...

सितम्बर 19, 2024 4:18 अपराह्न

views 33

हजारीबागः विष्णुगढ़ के लक्ष्मी नर्सिंग होम के संचालक परशुराम प्रसाद की हत्या मामले में पुलिस ने दो अपराधियों को गिरफ्तार किया

हजारीबाग जिले में विष्णुगढ़ के लक्ष्मी नर्सिंग होम के संचालक परशुराम प्रसाद की हत्या मामले में पुलिस ने दो अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है। जिसमें लातेहार के बालूमाथ थाना अंतर्गत सेरेगढ़ा निवासी उमेश कुमार पांडेय और हजारीबाग के कोर्रा थाना क्षेत्र का धनु पासवान है।

सितम्बर 19, 2024 4:17 अपराह्न

views 38

रामगढ़ के सीसीएल तोपा परियोजना स्थित एसबीआई एटीएम को तोड़कर अपराधियों ने 23 लाख रुपए चोरी किए

रामगढ़ के सीसीएल तोपा परियोजना स्थित एसबीआई एटीएम को तोड़कर अपराधियों ने 23 लाख रुपए चोरी कर ली। जिले के पुलिस अधीक्षक अजय कुमार ने कहा है कि अपराधियों को जल्द पकड़ लिया जायेगा।

सितम्बर 19, 2024 4:17 अपराह्न

views 41

राज्य में होने वाले विधानसभा चुनाव में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस ने अपनी तैयारी शुरू की

राज्य में होने वाले विधानसभा चुनाव में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस ने अपनी तैयारी शुरू कर दी है। इस सिलसिले में धनबाद में झारखंड और बंगाल के चार जिलों के पुलिस अधीक्षक ने विधि व्यवस्था के लिए इंटर स्टेट पुलिस मीटिंग की।

सितम्बर 19, 2024 4:16 अपराह्न

views 31

महिलाओं और बच्चों के साथ यौन उत्पीड़न के बढ़ते मामलों को रोकने के लिए स्कूल प्रबंधन के साथ मिलकर उपाय किया जायेगा

राज्य के गृह सचिव ने कहा है कि महिलाओं और बच्चों के साथ यौन उत्पीड़न के बढ़ते मामलों को रोकने के लिए स्कूल प्रबंधन के साथ मिलकर उपाय किया जायेगा। इस मामले में सुनवाई के दौरान उन्होंने समय की मांग की, जिसे स्वीकार करते हुए हाईकोर्ट ने विस्तृत सुनवाई के लिए 30 सितंबर की तारीख तय की।