झारखंड

सितम्बर 19, 2024 8:28 अपराह्न

views 33

संजय सेठ ने अधिकारियों को दिशा की बैठक आयोजित करने का निर्देश दिया

केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री और रांची के सांसद संजय सेठ ने अधिकारियों को नियमित रुप से जिला विकास समन्वय एवं अनुश्रवण समिति-दिशा की बैठक आयोजित करने का निर्देश दिया है। सरायकेला-खरसांवा जिले में दिशा की बैठक के बाद श्री सेठ ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है।

सितम्बर 19, 2024 8:27 अपराह्न

views 33

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने केन्द्र सरकार पर झारखंड के साथ सौतेला व्यवहार करने का आरोप लगाया

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने केन्द्र सरकार पर झारखंड के साथ सौतेला व्यवहार करने का आरोप लगाया है। गढ़वा जिले में आज आपकी योजना-आपकी सरकार कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्री सोरेन ने कहा कि पीएम आवास योजना में उपेक्षा के कारण ही राज्य सरकार को अबुआ आवास योजना की शुरुआत करनी पड़ी।

सितम्बर 19, 2024 8:27 अपराह्न

views 24

गिरिडीहः अन्नपूर्णा देवी ने झारखंडी धाम में प्रस्तावित अमित शाह की सभा की तैयारी की समीक्षा की

केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने आज गिरिडीह जिले के जमुआ प्रखंड स्थित झारखंडी धाम में कल के प्रस्तावित गृह मंत्री अमित शाह की सभा की तैयारी की समीक्षा की। समीक्षा बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए कहा कि राज्य क...

सितम्बर 19, 2024 8:26 अपराह्न

views 32

हिमंता बिस्वा सरमा ने साहिबगंज और गिरिडीह मेंअमित शाह के प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया

भाजपा के प्रदेश चुनाव सह प्रभारी और असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने आज साहिबगंज और गिरिडीह में केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह के प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान साहिबगंज में पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने बांग्लादेशी घुसपैठ को लेकर राज्य सरकार पर फिर हमला बोला...

सितम्बर 19, 2024 8:25 अपराह्न

views 38

अमित शाह संताल परगना और धनबाद प्रमंडल में भाजपा की परिवर्तन संकल्प यात्रा का शुभारंभ करेंगे

भाजपा के वरिष्ठ नेता और केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह कल संताल परगना और धनबाद प्रमंडल में भाजपा की परिवर्तन संकल्प यात्रा का शुभारंभ करेंगे। श्री शाह सबसे पहले साहिबगंज के भोगनाडीह पहुंचेंगे और स्वतंत्रता सेनानी सिद्धो-कान्हो को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।   इसके बाद साहिबगंज के पुलिस लाइन मैदान ...

सितम्बर 19, 2024 8:25 अपराह्न

views 41

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू झारखंड के दो दिवसीय दौरे पर रांची पहुंचीं

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू झारखंड के दो दिवसीय दौरे पर रांची पहुंच गयी हैं। बिरसा मुंडा हवाई अड्डे पर राज्यपाल संतोष गंगवार ने उनका स्वागत किया। वे राजभवन में रात्रि विश्राम करेंगी। कल सबेरे श्रीमती मुर्मू मूर्ति गार्डेन का उद्घाटन करेंगी।   हमारे संवाददाता ने बताया कि राष्ट्रपति दिन के लगभग 11 ...

सितम्बर 19, 2024 4:26 अपराह्न

views 28

मौसम विभाग ने 20 और 21 सितंबर को राज्य के अधिकांश हिस्सों में बारिश, मेघ गर्जन और वज्रपात की संभावना जतायी

मौसम विभाग ने 20 और 21 सितंबर को राज्य के अधिकांश हिस्सों में बारिश, मेघ गर्जन और वज्रपात की संभावना जतायी है। विभाग के अनुसार राज्य में मॉनसून की गतिविधियों अब कमजोर हो रही हैं।   इधर, पिछले चौबीस घंटे के दौरान कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश दर्ज की गयी, जबकि कुछ जगहों पर भारी बा...

सितम्बर 19, 2024 4:25 अपराह्न

views 37

डॉ. अमरदीप यादव और पूर्व सिंडिकेट सदस्य पंकज मेहता ने हजारीबाग में सेंट्रल यूनिवर्सिटी खोलने की मांग की

हजारीबाग जिले में भाजपा नेता डॉ. अमरदीप यादव और पूर्व सिंडिकेट सदस्य पंकज मेहता ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को पत्र लिखकर हजारीबाग में सेंट्रल यूनिवर्सिटी खोलने की मांग की है। छात्र नेताओं ने कहा कि अगर सेंट्रल यूनिवर्सिटी खोलने की संभावना नहीं बने, तो विनोबा भावे विश्वविद्यालय को ही ...

सितम्बर 19, 2024 4:24 अपराह्न

views 40

देवघर एयरपोर्ट के विस्तार को लेकर जिले के उपायुक्त विशाल सागर ने संबंधित अधिकारियों को दिशा-निर्देश जारी किया

देवघर एयरपोर्ट के विस्तार को लेकर जिले के उपायुक्त विशाल सागर ने संबंधित अधिकारियों को दिशा-निर्देश जारी किया है। उपायुक्त ने कहा कि वर्ष 2047 तक देवघर एयरपोर्ट का पूर्ण विस्तार करने का लक्ष्य है। समीक्षा के दौरान उन्होंने वर्तमान में 11.5 एकड़ की भूमि की जरूरत बतायी और अंचलाधिकारियों को एयरपोर्ट ऑथो...

सितम्बर 19, 2024 4:24 अपराह्न

views 25

झारखंड में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर जिला निर्वाचन कार्यालयों की ओर से मतदाता जागरूकता की तैयारी शुरू कर दी गयी है

    रामगढ़ में मतदाताओं के बीच निर्वाचन प्रक्रिया, ईवीएम और वीवीपैट जागरूकता को लेकर उपायुक्त चंदन कुमार ने ईवीएम डेमोंसट्रेशन सेंटर का शुभारंभ किया और चार मोबाइल डेमोंसट्रेशन वाहनों को भी रवाना किया।     इधर खूँटी और तोरपा विधानसभा क्षेत्र में इवीएम मोबाइल प्रदर्शन वैन के माध्यम से लोगों को मतदान प्...