अंतरराष्ट्रीय

अगस्त 2, 2026 7:18 अपराह्न

views 77

अमरीका: वॉशिंगटन में भीषण जंगल की आग से राज्यव्यापी आपातकाल की घोषणा

अमरीका के वॉशिंगटन में भीषण जंगल की आग, लगातार सूखे और तेज हवाओं के कारण गवर्नर बॉब फर्ग्यूसन ने राज्यव्यापी आपातकाल की घोषणा कर दी है। तेज़ हवाओं के कारण फैल रही जंगल की आग ने लगभग 3 हजार एकड़ ज़मीन को जला दिया है और हज़ारों लोगों को घर छोड़कर सुरक्षित स्थानों पर जाने को मजबूर कर दिया है। मौसम विभा...

अगस्त 2, 2026 7:14 अपराह्न

views 69

ओपेक प्लस ने सितंबर से प्रतिदिन 188 हजार बैरल तेल उत्पादन बढ़ाने पर सहमति जताई

पेट्रोलियम निर्यातक देशों के संगठन (ओपेक) प्लस ने इस वर्ष सितंबर से प्रतिदिन 188 हजार बैरल तेल उत्पादन बढ़ाने पर सहमति व्‍यक्‍त की है। वैश्विक तेल बाजार की स्थितियों की समीक्षा के लिए आज हुई  वर्चुअल बैठक में यह निर्णय लिया गया। सऊदी अरब, रूस, इराक, कुवैत, कजाकिस्तान, अल्जीरिया और ओमान सहित सात ओपेक...

अगस्त 2, 2026 4:58 अपराह्न

views 71

विश्व स्वास्थ्य संगठन की चेतावनी, कांगो गणराज्य में खतरनाक रूप ले रहा इबोला

विश्व स्वास्थ्य संगठन ने चेतावनी दी है कांगो गणराज्य में इबोला का प्रकोप खतरनाक रूप से बढ़ रहा है और यह देश के इतिहास में सबसे बड़ा इबोला प्रकोप बन गया है। इससे पड़ोसी देशों में संक्रमण फैलने का खतरा बढ़ता जा रहा है। विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार 30 जुलाई तक इबोला के 3 हजार 605 पुष्ट मामले और 1587...

अगस्त 2, 2026 10:10 अपराह्न

views 48

इंडोनेशिया: मदुरा द्वीप के पास नौका में आग लगने से 5 लोगों की मौत

इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास समुद्र में आज 271 यात्रियों और चालक दल के सदस्यों को लेकर जा रही एक नौका में आग लगने से 5 लोगों की मौत हो गई जबकि 41 लोग अभी भी लापता हैं। खोज और बचाव एजेंसी ने बताया कि नौका में सवार लोगों में से 225 को बचा लिया गया है। लापता यात्रियों का तलाश के लिए खोज तथा बचाव अ...

अगस्त 2, 2026 3:36 अपराह्न

views 26

रूस की राजधानी मॉस्को में विस्फोट, 3 की मौत

रूस की राजधानी मॉस्को में एक इतालवी रेस्तरां में हुए विस्फोट में तीन लोगों की मौत हो गई है और 21 घायल हैं। यह विस्फोट उस समय हुआ जब विस्फोटकों के साथ रेस्तरां में जाने का प्रयास कर रही एक महिला को सुरक्षा गार्ड ने रोका। विस्फोट में महिला, सुरक्षा गार्ड और एक अन्य व्यक्ति की भी मौत हो गई।

अगस्त 2, 2026 2:27 अपराह्न

views 54

अमरीकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने फिलहाल ईरान पर प्रस्तावित सैन्य हमला टालने का फैसला किया

अमरीकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने फिलहाल ईरान पर प्रस्तावित सैन्य हमला टालने का फैसला किया है। राष्ट्रपति ट्रंप के अनुसार, ईरान और पश्चिम-एशिया के कुछ देशों के अनुरोध पर बातचीत को मौका देने के लिए यह फैसला लिया गया है। सोशल मीडिया पर जारी एक पोस्ट में ट्रंप ने कहा कि अमरीका सैन्य कार्रवाई के लिए पूर...

अगस्त 2, 2026 1:57 अपराह्न

views 46

अगर पाकिस्तान आपसी मुद्दों पर भारत का सहयोग चाहता है, तो पहले उसे अपने आतंकी ढांचे को खत्म करना होगा: विनय मोहन क्वात्रा

अमरीका में भारत के राजदूत विनय मोहन क्वात्रा ने कहा है कि अगर पाकिस्तान आपसी मुद्दों पर भारत का सहयोग चाहता है, तो पहले उसे अपने आतंकी ढांचे को खत्म करना होगा। पाकिस्तान ने सिंधु जल-संधि को स्थगित रखने के भारत के फैसले के विरोध में, इस्लामाबाद में हाल में एक सम्मलेन का आयोजन किया था। एक लेख में, श्र...

अगस्त 2, 2026 1:15 अपराह्न

views 37

पाकिस्तान: बलूच नागरिकों के जबरन अपहरण के मामलों पर बलूच नेशनल मूवमेंट के मानवाधिकार विभाग ‘पांक’ ने जताई चिंता

बलूच नेशनल मूवमेंट के मानवाधिकार विभाग पांक ने पाकिस्तान में बलूच नागरिकों के जबरन अपहरण के बाद लापता होने को लेकर चिंता व्यक्त की है। विभाग ने कहा कि आतंकवाद-रोधी विभाग-सीटीडी, पाकिस्तान रेंजर्स, पाकिस्तानी खुफिया एजेंसियों और सेना ने कई बलूच नागरिकों को हिरासत में लिया है। 'पांक' ने पाकिस्तानी गाय...

अगस्त 2, 2026 11:47 पूर्वाह्न

views 47

जापान के कुमामोटो प्रांत में पिछले सप्ताह आए शक्तिशाली भूकंप से मरने वालों की संख्या बढ़कर 38 हुई

जापान के कुमामोटो प्रांत में पिछले सप्ताह आए शक्तिशाली भूकंप से मरने वालों की संख्या बढ़कर 38 हो गई है। प्रांतीय अधिकारियों ने बताया कि इनमें वे लोग भी शामिल हैं, जिनकी मौत भूकंप के कारण हुई या नहीं, इसकी जांच की जा रही है। प्रभावित इलाकों में राहत और बचाव अभियान जारी है। भूकंप के कारण हजारों लोग वि...

अगस्त 2, 2026 10:49 पूर्वाह्न

views 45

रूस की राजधानी मॉस्को में एक रेस्तरां में हुए बम विस्फोट में तीन लोगों की मौत, 15 अन्य घायल

रूस की राजधानी मॉस्को में एक रेस्तरां में हुए बम विस्फोट में तीन लोगों की मौत हो गई और 15 अन्य घायल हो गए। आंतरिक मामलों के मंत्रालय के एक अधिकारी के हवाले से रूसी सरकारी मीडिया ने बताया कि यह विस्फोट भारतीय समय के अनुसार रात करीब साढे़ दस बजे कुद्रिंस्काया स्क्वायर स्थित एक इमारत में हुआ। रूस की सर...

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला