सितम्बर 16, 2026 1:04 अपराह्न

printer

अमरीका: लॉस एंजिल्स में हेलीकॉप्टर दुर्घटना में तीन लोगों की मौत

अमरीका के लॉस एंजिल्स में एक हेलीकॉप्टर दुर्घटना में तीन लोगों की मौत हो गई। यह हादसा कल देर शाम चैट्सवर्थ इलाके में हुआ। हादसे के समय एनबीसी लॉस एंजिल्स का न्यूज हेलीकॉप्टर, एक अन्य सड़क दुर्घटना की लाइव कवरेज कर रहा था। लॉस एंजिल्स अग्निशमन विभाग के अनुसार, हेलीकॉप्टर दो व्यावसायिक इमारतों के बीच गिरा और इसके बाद आग लग गई। हादसे में एक व्यक्ति को अस्पताल ले जाया गया है। दुर्घटना के कारणों की जांच संघीय विमानन प्रशासन और राष्ट्रीय परिवहन सुरक्षा बोर्ड कर रहे हैं।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला