सितम्बर 15, 2026 12:58 अपराह्न

printer

बांग्लादेश चुनाव आयोग 12 नवंबर से सात चरणों में संघ परिषद चुनाव आयोजित करेगा

बांग्लादेश में चुनाव आयोग ने देशभर में यूनियन परिषद के चुनाव सात चरणों में कराने का फैसला लिया है, जिसका पहला चरण 12 नवंबर को होने की संभावना है।

बांग्लादेश के चुनाव आयोग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, कुल 4,580 यूनियन परिषदों में से लगभग 4,272 यूनियनों के कार्यकाल समाप्त होने से 180 दिन पहले चुनाव कराना कानूनी रूप से अनिवार्य है। छात्रों की वार्षिक परीक्षाओं और धार्मिक त्योहारों को ध्यान में रखते हुए मतदान का प्रारंभिक कार्यक्रम तैयार किया गया है।

घोषित कार्यक्रम के अनुसार, पहले चरण का मतदान इस वर्ष 12 नवंबर को, दूसरे चरण का 13 दिसंबर को और तीसरे चरण का 30 दिसंबर को होगा। चौथे, पांचवें, छठे और सातवें चरण का मतदान 17 जनवरी, 4 फरवरी, 22 अप्रैल और 27 मई, 2027 को निर्धारित किया गया है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला