सितम्बर 16, 2026 7:47 पूर्वाह्न

printer

नेपाल में अचानक आई बाढ़ से मरने वालों की संख्या बढ़कर 1399 पहुंची

नेपाल में अचानक आई बाढ़ से मरने वालों की संख्या बढ़कर  1399 हो गई है। प्रभावित आठ जिलों में और शव मिलने के बाद यह संख्या बढ़ी है। सुरक्षा बलों का संयुक्त दल खोज और बचाव अभियान चला रहा है। करीब पांच हजार 170 लोग अब भी लापता हैं, जबकि 13,742 लोगों को सुरक्षित बचाया जा चुका है।

26 अगस्त को नेपाल-तिब्बत सीमा के पास बर्फ और चट्टानों के खिसकने से आई बाढ़ ने उत्तरी और मध्य नेपाल के कई शहरों और गांवों को भारी नुकसान पहुंचाया। सरकारी आंकडों के अनुसार, चितवन में 364, नवलपरासी पूर्व में 232, नवलपरासी पश्चिम में 222, नुवाकोट में 202, रसुवा में 189, गोरखा में 78, धादिंग में 72 और तनहूं में 38 शव बरामद किए गए हैं।