अंतरराष्ट्रीय

मई 3, 2026 7:56 पूर्वाह्न

views 114

अमरीका की स्पिरिट एयरलाइंस ने 34 वर्ष बाद अपना कारोबार बंद करने की घोषणा की

अमरीका की किफायती स्पिरिट एयरलाइंस ने 34 वर्ष बाद अपना कारोबार बंद करने की घोषणा की है। यह एयरलाइंस प्रतिदिन सैकड़ों उड़ानें संचालित करती है। इसमें लगभग 17 हजार लोगों को रोजगार मिलता है। एयरलाइन ने कहा कि तत्काल प्रभाव से परिचालन बंद करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। स्पिरिट एयरलाइंस इससे पहले भी ...

मई 2, 2026 9:57 अपराह्न

views 158

अमरीकी सैनिकों की कटौती पर जर्मन रक्षा मंत्री बोले- यूरोप को रक्षा व्यवस्था मजबूत करने का प्रोत्साहन मिलेगा

जर्मनी के रक्षा मंत्री बोरिस पिस्टोरियस ने कहा कि जर्मनी में अमरीकी सैनिकों की नियोजित कटौती से यूरोप को अपनी रक्षा व्यवस्था मजबूत करने के लिए प्रोत्साहन मिलेगा। उनकी यह टिप्पणी पेंटागन द्वारा कल की गई उस घोषणा के बाद आई है, जिसमें कहा गया था कि ईरान संघर्ष और व्यापारिक शुल्कों को लेकर बढ़ते तनाव के...

मई 2, 2026 8:02 अपराह्न

views 75

विदेश मंत्री आज से 10 मई तक कैरेबियाई देशों की यात्रा पर रहेंगे

विदेश मंत्री सुब्रह्मण्‍यम जयशंकर आज से 10 मई तक जमैका, सूरीनाम, त्रिनिदाद और टोबैगो की आधिकारिक यात्रा पर रहेंगे। विदेश मंत्रालय के अनुसार यात्रा के दौरान वे तीनों देशों के प्रमुख नेताओं से मुलाकात करेंगे। इन देशों के विदेश मंत्रियों के साथ होने वाली चर्चा में द्विपक्षीय संबंधों के सभी पहलुओं के सा...

मई 2, 2026 5:54 अपराह्न

views 72

केन्या में मूसलाधार बारिश के कारण 10 लोगों की मौत

केन्या में मूसलाधार बारिश के कारण कई क्षेत्रों में आई बाढ़ और भू-स्खलन से दस लोगों की मौत हो गई। भू-स्खलन से एल्गेयो माराक्वेट काउंटी के कुछ हिस्से भी प्रभावित हुए हैं। अधिकारियों के अनुसार क्वाले काउंटी और किटुई काउंटी में दो पुल क्षतिग्रस्त हो गए हैं।

मई 2, 2026 5:12 अपराह्न

views 119

इज़राइल के हवाई हमलों में लेबनान के सात लोगों की मौत, कई घायल

दक्षिणी लेबनान में, इज़राइल के हवाई हमलों में सात लोग मारे गए और कई घायल हो गए हैं। ईरान समर्थित सशस्त्र समूह हिजबुल्लाह और इज़राइल के बीच मौजूदा युद्धविराम के बावजूद झड़पें जारी हैं।  इज़राइल की सेना ने क्षेत्र के नौ गांवों के निवासियों को इलाका खाली करने की चेतावनी देने के कुछ  समय बाद ये हमले किए...

मई 2, 2026 3:49 अपराह्न

views 128

ईरान के ताजा प्रस्ताव के बाद वैश्विक कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट

ईरान द्वारा संघर्ष समाप्त करने के लिए अमरीका को भेजे गए ताजा प्रस्ताव के बाद कल वैश्विक कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट आई। अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्‍ड ट्रम्प ने कहा है कि वे इस प्रस्ताव से संतुष्ट नहीं हैं।    सप्ताह भर में, ब्रेंट क्रूड ऑयल में 2.7त प्रतिशत की वृद्धि हुई, और डब्ल्यूटीआई में 8 प्रत...

मई 2, 2026 3:42 अपराह्न

views 74

वैश्विक शिपिंग कंपनियां यदि होर्मुज स्ट्रेट के इस्तेमाल के लिए ईरान को भुगतान करती हैं, तो अमरीका उठाएगा सख्त कदम

अमरीका ने वैश्विक शिपिंग कंपनियों को चेतावनी दी है कि यदि वे होर्मुज जल-डमरू-मध्य से गुजरने के लिए ईरान को भुगतान करती हैं, तो उन्हें प्रतिबंधों का सामना करना पड़ सकता है। इससे, इस महत्वपूर्ण जलमार्ग पर नियंत्रण को लेकर दोनों देशों के बीच तनाव और बढ़ गया है। खबरों के अनुसार, इस वर्ष की शुरुआत में अम...

मई 2, 2026 2:24 अपराह्न

views 86

भारत-नेपाल के बीच कोसी और गंडक परियोजनाओं पर संयुक्त समिति की 11वीं बैठक काठमांडू में जारी

भारत और नेपाल के बीच कोसी और गंडक परियोजनाओं पर संयुक्त समिति की 11वीं बैठक काठमांडू में जारी है। काठमांडू में हमारी संवाददाता ने बताया है कि यह बैठक इन महत्वपूर्ण पहलों पर दोनों पक्षों के बीच जारी सहयोग और समन्वय को दर्शाती है।

मई 2, 2026 2:18 अपराह्न

views 384

नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश कुमार त्रिपाठी आज से चार दिन के म्यांमार दौरे पर

नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश कुमार त्रिपाठी आज से चार दिन के दौरे पर म्यांमार में हैं। रक्षा मंत्रालय ने बताया है कि इस दौरान एडमिरल त्रिपाठी म्यांमार के कमांडर-इन-चीफ जनरल ये विन ऊ, रक्षा मंत्री जनरल यू हटुन आंग और म्यांमार सशस्त्र बलों के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे। इस दौ...

मई 2, 2026 2:10 अपराह्न

views 57

संयुक्त राष्ट्र ने पाकिस्तान द्वारा अफगान शरणार्थियों के बड़े पैमाने पर निर्वासन पर चिंता व्यक्त की

संयुक्त राष्ट्र की यातना विरोधी समिति ने पाकिस्तान द्वारा बच्चों और अफगान शरणार्थियों के बड़े पैमाने पर निर्वासन पर गंभीर चिंता व्यक्त की है।समिति ने एक सम्मेलन में पंजीकृत शरणार्थियों सहित अफगान नागरिकों के खिलाफ की गई पाकिस्तान की जबरन कार्रवाईयों पर अपनी रिपोर्ट पेश की। समिति ने कहा कि पाकिस्‍तान...