अंतरराष्ट्रीय

मई 3, 2026 8:42 अपराह्न

views 47

पश्चिम एशिया संघर्ष के बीच ओपेक प्लस ने जून के लिए तेल उत्पादन लक्ष्य बढ़ाने पर सैद्धांतिक सहमति जताई

पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के बीच, पेट्रोलियम निर्यातक देशों के संगठन-ओपेक प्लस ने जून के लिए तेल उत्पादन लक्ष्य बढ़ाने पर सैद्धांतिक सहमति व्यक्त की है। संयुक्त अरब अमीरात के बाहर निकलने के बाद आज हुई अपनी पहली वर्चुअल बैठक में ओपेक प्लस के सात देशों ने अगले महीने तेल उत्पादन लक्ष्य को लगभग एक ला...

मई 3, 2026 6:57 अपराह्न

views 49

फ्रांस: इंग्लिश चैनल पार करने के प्रयास में नाव उत्तरी तट से टकराई, दो महिलाओं की मौत, 16 घायल

फ्रांस में, इंग्लिश चैनल पार करने के प्रयास में एक नाव के उत्तरी तट से टकरा जाने के बाद दो महिलाओं की मौत हो गई और 16 अन्य घायल हो गए। इनमें से तीन की हालत गंभीर है। 82 लोगों को ले जा रही यह नाव बोलोग्ने-सुर-मेर के पास हार्डेलॉट समुद्र तट से रवाना हुई थी। अधिकारियों का कहना है कि इंजन खराब होने के क...

मई 3, 2026 6:51 अपराह्न

views 81

ईरान ने शांति वार्ता में गतिरोध खत्म करने के लिए अमेरिका को नया प्रस्ताव भेजा

ईरान ने शांति वार्ता में गतिरोध समाप्‍त करने के प्रयास में आज अमरीका को एक नया प्रस्ताव भेजा है। हालांकि, अमरीकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने कहा है कि वे पश्चिम एशिया संघर्ष को समाप्त करने के लिए ईरान के इस नए प्रस्ताव से संतुष्ट नहीं हैं। उन्होंने यह भी संकेत दिया है कि अमरीका द्वारा किसी भी ऐसे ढां...

मई 3, 2026 4:59 अपराह्न

views 81

अमेरिका ने निक स्टीवर्ट को राजनयिक टीम में सलाहकार नियुक्त किया

अमरीका ने निक स्टीवर्ट को ईरान के साथ चल रहे संघर्ष को समाप्त करने के लिए काम कर रही राजनयिक टीम में सलाहकार के रूप में नियुक्त किया है। विशेष दूत स्टीव विटकॉफ की टीम में शामिल श्री स्टीवर्ट एक अनुभवी नीति विशेषज्ञ हैं। उन्‍होंने पहले ट्रंप प्रशासन के दौरान विदेश विभाग में ईरान से संबंधित मुद्दों पर...

मई 3, 2026 2:12 अपराह्न

views 2.5K

चीन के चार अनुसंधान पोतों को खदेड़ने के लिए विमान और पोत तैनात करेंगे: फिलीपींस तटरक्षक बल

फिलीपींस तटरक्षक बल ने घोषणा की है कि वह स्प्रैटली द्वीप समूह के पास सक्रिय चीन के चार अनुसंधान पोतों को खदेड़ने के लिए विमान और पोत तैनात करेगा। बल के प्रवक्ता ने एक बयान में कहा कि ये पोत फिलीपींस सरकार की अनुमति के बिना समुद्री अनुसंधान कर रहे हैं जो संयुक्त राष्ट्र के प्रावधानों का उल्लंघन है। प...

मई 3, 2026 2:07 अपराह्न

views 115

संघर्ष विराम के लिए ईरान ने अमरीका को सौंपा 14-सूत्री प्रस्ताव

ईरान ने संघर्ष विराम के लिए अमरीका को 14-सूत्री प्रस्ताव सौंपा है। इसमें लेबनान सहित सभी मोर्चों पर युद्ध समाप्त करने की रूपरेखा पेश की गई है। प्रस्ताव में इस बात पर जोर दिया गया है कि कूटनीतिक प्रयासों में युद्धविराम को केवल बढ़ाने के बजाय युद्ध की समाप्ति को प्राथमिकता दी जाए। इससे पहले, अमरीका ने...

मई 3, 2026 1:44 अपराह्न

views 69

ब्राज़ील के पूर्वोत्तर में भारी वर्षा से छह लोगों की मौत, हजारों लोग विस्थापित

ब्राज़ील के पूर्वोत्तर में, भारी वर्षा से छह लोगों की मृत्‍यु हो गई है और हजारों लोग विस्थापित हो गए हैं। दो दिन की वर्षा में, पेर्नंबुको में बाढ़ और भूस्खलन से चार लोगों की मौत हो गई। पड़ोसी राज्य पैराइबा में दो लोगों की मृत्‍यु हुई है और लगभग डेढ़ हज़ार परिवार विस्थापित हैं। अधिकारियों ने आपात अलर...

मई 3, 2026 1:35 अपराह्न

views 69

दुनिया के सबसे खराब प्रदर्शन वाले स्टॉक एक्सचेंजों में शामिल हुआ पाकिस्तान

आयातित ऊर्जा पर देश की अत्यधिक निर्भरता के कारण पाकिस्तान दुनिया के सबसे खराब प्रदर्शन वाले स्टॉक एक्सचेंजों में शामिल हो गया है। बढ़ती लागत और आयात में बाधा के कारण देश की पहले ही से नाजुक स्थिति पर दबाव अत्यधिक बढ़ गया है। पश्चिम एशिया संकट के बीच वैश्विक तेल कीमतों में वृद्धि जारी रहने पर पाकिस्त...

मई 3, 2026 11:31 पूर्वाह्न

views 86

माली में सुरक्षा बलों ने लक्षित हवाई हमलों में 200 से अधिक हमलावरों को मार गिराया

माली में सुरक्षा बलों ने लक्षित हवाई हमलों में 200 से अधिक हमलावरों को मार गिराया है। सरकारी टेलीविजन के अनुसार शुक्रवार को सुबह ये हमले सशस्त्र आतंकियों के एक बड़े समूह को निशाना बनाकर किए गए थे। ये आतंकी पड़ोसी सीमा क्षेत्र से आए थे और नए हमलों की तैयारी कर रहे थे।    इससे  पहले 26 अप्रैल को माली ...

मई 3, 2026 11:30 पूर्वाह्न

views 86

क्यूबा ने अमरीका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की सैन्य धमकियों की निंदा की

क्यूबा ने अमरीका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की सैन्य धमकियों की कड़ी निंदा की है। क्यूबा के राष्ट्रपति मिगुएल डियाज़-कैनेल ने कहा कि ट्रंप की क्यूबा के खिलाफ सैन्य आक्रामकता की धमकी खतरनाक संकेत है। उन्होंने क्यूबा की संप्रभुता की रक्षा का संकल्प व्‍यक्‍त किया। क्यूबा के विदेश मंत्री ब्रूनो रोड्रिग...