छत्तीसगढ

अक्टूबर 14, 2024 8:24 अपराह्न

views 39

बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस ने ग्राम केसदा में अवैध रूप से डंप किए गए 532 पेटी शराब को जब्त किया

छत्तीसगढ़ की बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस ने ग्राम केसदा में अवैध रूप से डंप किए गए 532 पेटी शराब को जब्त किया है। आरोपियों के पास से छत्तीसगढ़ के अलावा मध्यप्रदेश की शराब भी जब्त की गई है, जिसकी कुल कीमत चौंतीस लाख रूपए से अधिक है।   इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

अक्टूबर 14, 2024 8:23 अपराह्न

views 35

भारतीय मानक ब्यूरो द्वारा छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में मानक महोत्सव मनाया जा रहा है

भारतीय मानक ब्यूरो द्वारा आज छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में मानक महोत्सव मनाया जा रहा है। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में रायपुर लोकसभा क्षेत्र के सांसद बृजमोहन अग्रवाल शामिल हुए। गौरतलब है कि विश्व मानक दिवस के अवसर पर राज्य के विभिन्न जिलों में मानक महोत्सव आयोजित किए जा रहे हैं।   भा...

अक्टूबर 14, 2024 8:22 अपराह्न

views 30

रायपुर के तेलीबांधा इलाके में हुए एक गोलीकांड के मुख्य आरोपी झारखंड के अमन साहू को पुलिस ने रायपुर की विशेष अदालत में पेश किया

रायपुर के तेलीबांधा इलाके में हुए एक गोलीकांड के मुख्य आरोपी झारखंड के अमन साहू को पुलिस ने आज रायपुर की विशेष अदालत में पेश किया, जहां से उसे उन्नीस अक्टूबर तक पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। इससे पहले, पुलिस कल रात अमन साहू को झारखंड के चाईबासा जेल से राजधानी रायपुर लेकर आई थी।   गौरतलब है क...

अक्टूबर 14, 2024 8:20 अपराह्न

views 54

छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले की तपकरा पुलिस ने एक वाहन से गांजा की तस्करी करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया

छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले की तपकरा पुलिस ने एक वाहन से गांजा की तस्करी करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से कुल इक्कीस किलो से अधिक गांजा बरामद किया गया है, जिसकी कीमत दो लाख दस हजार रूपए बताई जा रही है।   गांजा तस्करी में प्रयुक्त वाहन को भी जब्त किया गया है। ये सभी आरोप...

अक्टूबर 14, 2024 7:19 अपराह्न

views 24

मुंगेली पुलिस ने छियालीस ग्राम ब्राउन शुगर के साथ छह आरोपियों को गिरफ्तार किया

छत्तीसगढ़ की मुंगेली पुलिस ने छियालीस ग्राम ब्राउन शुगर के साथ छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इसकी कीमत नौ लाख बीस हजार रूपए बताई जा रही है। साथ ही तस्करी में इस्तेमाल किए गए एक वाहन को भी जब्त किया गया है।   मिली जानकारी के अनुसार मुखबिर से सूचना प्राप्त होने पर थाना जरहागांव की टीम द्वारा घे...

अक्टूबर 14, 2024 7:18 अपराह्न

views 42

सूरजपुर जिले के कोतवाली में पदस्थ एक प्रधान आरक्षक की पत्नी और बच्ची की हत्या का मामला सामने आया

छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले के कोतवाली में पदस्थ एक प्रधान आरक्षक की पत्नी और बच्ची की हत्या का मामला सामने आया है। दोनों का शव घर से करीब तीन किलोमीटर दूर सड़क किनारे खेत में पाया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।   मिली जानकारी के अनुसार प्रधान आरक्षक तालिब का घर सूरजपुर के महगवां रिंगरोड पर...

अक्टूबर 14, 2024 7:16 अपराह्न

views 43

नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव एक साथ कराए जाने की संभावना का अध्ययन करने वाली मिति ने अपनी रिपोर्ट सरकार को सौंपी

छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव एक साथ कराए जाने की संभावना का अध्ययन करने के लिए प्रशासनिक अधिकारी ऋचा शर्मा की अध्यक्षता में बनाई गई समिति ने अपनी रिपोर्ट सरकार को सौंप दी है।   मिली जानकारी के अनुसार इस समिति ने प्रदेश में दोनों चुनाव एक साथ कराने की अनुशंसा की है। कमेटी की...

अक्टूबर 14, 2024 7:14 अपराह्न

views 45

रायपुर जिले के भंडारपुरी धाम में गुरुदर्शन और संत समागम मेला में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय कल रायपुर जिले के भंडारपुरी धाम में गुरुदर्शन और संत समागम मेला में शामिल हुए। उन्होंने भण्डारपुरी धाम में सतनामी समाज गुरुगद्दी आसन के दर्शन और पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की खुशहाली और सामाजिक समरसता की कामना की।   मुख्यमंत्री ने इस दौरान प्रतिवर्ष आयोजि...

अक्टूबर 14, 2024 7:13 अपराह्न

views 45

छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग 2023 की परीक्षा के अनुसार 242 पदों के लिए होने वाले साक्षात्कार को फिलहाल स्थगित कर दिया गया

छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग 2023 की परीक्षा के अनुसार 242 पदों के लिए होने वाले साक्षात्कार को फिलहाल स्थगित कर दिया गया है। आयोग में नये सदस्य और कार्यकारी अध्यक्ष की नियुक्ति के बाद कुल सदस्यों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है।   इसके कारण साक्षात्कार के लिए बोर्ड का गठन नये सिरे से किया जाएगा। 

अक्टूबर 14, 2024 7:12 अपराह्न

views 48

छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग की सदस्य बनीं रीता शांडिल्य

छत्तीसगढ़ सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा की सेवानिवृत्त अधिकारी रीता शांडिल्य को छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग-पीएससी के सदस्य के रूप में नियुक्त किया है। इसका आदेश सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी कर दिया है।   जारी आदेश के अनुसार सुश्री शांडिल्य को छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष के प्रशासनिक कर्तव्यो...