छत्तीसगढ

अक्टूबर 15, 2024 7:31 अपराह्न

views 39

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने करीब 3 करोड़ रूपये की लागत से बस्तर दसराहा पसरा के विकास कार्यों का किया लोकार्पण

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज बस्तर प्रवास के दौरान जिले में करीब 3 करोड़ रूपये की लागत से बस्तर दसराहा पसरा के विकास कार्यों का लोकार्पण किया। यहां दंतेश्वरी मंदिर के पास स्थित पुराने तहसील कार्यालय का जीर्णोद्धार कर बस्तर दशहरा के लिए समर्पित किया गया है। इसका नाम बस्तर दसराहा पसरा दि...

अक्टूबर 15, 2024 7:31 अपराह्न

views 49

रायपुर में 16 से 20 अक्टूबर तक 27वां अखिल भारतीय वन खेलकूद महोत्सव का आयोजित

छत्तीसगढ़ की  राजधानी रायपुर में सोलह से बीस अक्टूबर तक सत्ताईसवां अखिल भारतीय वन खेलकूद महोत्सव आयोजित किया जाएगा। प्रधान मुख्य वन संरक्षक और वन बल प्रमुख व्ही. श्रीनिवास राव ने आज रायपुर में आयोजित पत्रकारवार्ता में बताया कि केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेन्द्र यादव, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और वन म...

अक्टूबर 15, 2024 7:31 अपराह्न

views 34

चुनाव आयोग ने रायपुर दक्षिण विधानसभा सीट में उपचुनाव की तारीख का किया ऐलान

चुनाव आयोग ने महाराष्ट्र और झारखंड में विधानसभा चुनाव के साथ ही छत्तीसगढ़ में रायपुर दक्षिण विधानसभा सीट में उपचुनाव की तारीख का ऐलान कर दिया है। रायपुर दक्षिण विधानसभा सीट पर तेरह नवंबर को मतदान होगा और तेईस नवंबर को नतीजे घोषित किए जाएंगे। इस सीट के लिए नामांकन की प्रक्रिया अट्ठारह अक्टूबर से शुरू ...

अक्टूबर 15, 2024 7:31 अपराह्न

views 41

छत्तीसगढ़ शासन ने सिम्स बिलासपुर में पीजी के 2 नये कोर्स-एमडी रेडियो डायग्नोस्टिक्स और एमडी रेस्पिरेटरी मेडिसीन को दी मंजूरी

छत्तीसगढ़ शासन ने सिम्स बिलासपुर में पीजी के 2 नये कोर्स-एमडी रेडियो डायग्नोस्टिक्स और एमडी रेस्पिरेटरी मेडिसीन को मंजूरी दे दी है। इसके अलावा चिकित्सा शिक्षा विभाग ने सिम्स बिलासपुर में छह पीजी पाठ्यक्रमों के लिए सीटों में भी बढोत्तरी की सहमति दी है। राज्य शासन ने इस आशय का अनिवार्य प्रमाण-पत्र भी ज...

अक्टूबर 15, 2024 7:31 अपराह्न

views 40

यात्रियों की सुविधा के लिए गया और लोकमान्य तिलक टर्मिनस के बीच एक सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन की सुविधा

यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेलवे द्वारा गया और लोकमान्य तिलक टर्मिनस-एलटीटी के बीच एक सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन की सुविधा प्रदान की जा रही है। यह ट्रेन गया से तेईस अक्टूबर से प्रत्येक बुधवार को और एलटीटी से पच्चीस अक्टूबर से प्रत्येक शुक्रवार को चलेगी। इस ट्रेन में कुल 22 कोच होंगे। इ...

अक्टूबर 15, 2024 7:31 अपराह्न

views 41

छत्तीसगढ़ शासन ने राजस्व अधिकारियों के लिए न्यायाधीश संरक्षण अधिनियम किया लागू

छत्तीसगढ़ शासन ने छत्तीसगढ़ कनिष्ठ प्रशासनिक सेवा संघ की मांग पूरी करते हुए राजस्व अधिकारियों के लिए न्यायाधीश संरक्षण अधिनियम लागू कर दिया है। इसके तहत अब तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों पर बिना विभागीय अनुमति के सीधे एफआईआर दर्ज नहीं की जा सकेगी। इस संबंध में राजस्व सचिव अविनाश चंपावत ने आदेश जारी कर ...

अक्टूबर 15, 2024 7:31 अपराह्न

views 65

छत्तीसगढ़ सहित देशभर में छठ महापर्व 5 से 8 नवंबर तक

छत्तीसगढ़ सहित देशभर में छठ महापर्व पांच से आठ नवंबर तक मनाया जाएगा। इसकी तैयारियां शुरू हो गई हैं। छठ महापर्व आयोजन समिति के    अध्यक्ष राजेश कुमार सिंह ने आज रायपुर में एक पत्रकारवार्ता में बताया कि चार दिवसीय छठ महापर्व पांच नवंबर को नहाय-खाय की रस्म के साथ शुरू होगा। छह नवंबर को खरना की रस्म होगी...

अक्टूबर 15, 2024 7:30 अपराह्न

views 52

वन विभाग और बारनवापारा अभयारण्य की ओर से 21 से 23 अक्टूबर तक बटरफ्लाई मीट का आयोजन

छत्तीसगढ़: वन विभाग और बारनवापारा अभयारण्य की ओर से 21 से 23 अक्टूबर तक बटरफ्लाई मीट का आयोजन किया जाएगा। बारनवापारा अभयारण्य में होने जा रहे बटरफ्लाई मीट में प्रकृति प्रेमियों को तितलियों को करीब से जानने और पहचानने का मौका मिलेगा। साथ ही विषय विशेषज्ञों द्वारा तितलियों के पर्यावास और उनके बारे में ...

अक्टूबर 14, 2024 8:28 अपराह्न

views 64

छत्तीसगढ़ में एक जुलाई से समर्थन मूल्य पर धान और मक्का की खरीदी के लिए किसानों का पंजीयन किया जा रहा है

छत्तीसगढ़ में एक जुलाई से समर्थन मूल्य पर धान और मक्का की खरीदी के लिए किसानों का पंजीयन किया जा रहा है, जो इकतीस अक्टूबर तक चलेगा। सभी किसान अपने क्षेत्र के ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी और सहकारी समिति प्रबंधक से संपर्क कर नया पंजीयन करा सकते हैं।   कृषि विकास और किसान कल्याण तथा जैव प्रौद्योगि...

अक्टूबर 14, 2024 8:27 अपराह्न

views 43

सतीश कुमार ने 4.O के तहत देश के सभी स्टेशनों पर स्वच्छता चौपाल लगाने के निर्देश दिए

रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष और मुख्य कार्यकारी अधिकारी सतीश कुमार ने सभी महाप्रबंधकों और मंडल रेल प्रबंधकों को स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत विशेष अभियान 4.O के तहत देश के सभी स्टेशनों पर स्वच्छता चौपाल लगाने के निर्देश दिए हैं।   इसी कड़ी में विशेष अभियान का दूसरा चरण दो अक्टूबर से शुरू हो चुका...