अक्टूबर 15, 2026 9:15 पूर्वाह्न

printer

हरियाणा, चंडीगढ़, पंजाब, दिल्ली, केरलम, माहे, तमिलनाडु, पुद्दुचेरी और कराईकल में का ऑरेंज अलर्ट

मौसम विभाग ने आज हरियाणा, चंडीगढ़, पंजाब, दिल्ली, केरलम, माहे, तमिलनाडु, पुद्दुचेरी और कराईकल में मूसलाधर बारिश के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। विभाग ने आज तटीय आंध्र प्रदेश और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में भारी बारिश का पूर्वानुमान लगाया है। विभाग के अनुसार, पूर्वी राजस्थान, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पंजाब, उत्तराखंड और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में आज ओले पडने का अनुमान व्यक्त किया है।

अगले दो से तीन दिनों तक छत्तीसगढ़, जम्मू और कश्मीर, लद्दाख, ओडिशा, तेलंगाना और पश्चिमी मध्य प्रदेश में बिजली कड़कने के साथ तेज हवाएं चलने की संभावना है। शनिवार तक हिमाचल प्रदेश, पूर्वी उत्तर प्रदेश, मध्य महाराष्ट्र, कोंकण, गोवा, तटीय कर्नाटक और लक्षद्वीप में भी ऐसी ही स्थिति रहेगी। इस बीच, तटीय कर्नाटक और गोवा में आज गर्म और उमस भरा मौसम रहेगा।