वेस्टइंडीज ने कल रात हैदराबाद में खेले गए चौथे टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में भारत को 24 रन से हरा दिया। वेस्ट इंडीज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में तीन विकेट के नुकसान पर 247 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत 19 ओवर और तीन गेंद खेलकर नौ विकेट पर 223 रन ही बना सका। संजू सैमसन ने 56 रन और तिलक वर्मा ने 43 रन का योगदान दिया। वेस्ट इंडीज की ओर से कीमो पॉल ने 5 विकेट लिए।
वेस्ट इंडीज के कप्तान शाई होप ने मात्र 50 गेंदो का सामना किया और 102 रन बनाए। वे अंत तक नाबाद रहे और उन्हें मैन ऑफ द मैच दिया गया। पांच मैचों की श्रृंखला 2-2 से बराबर हो गई है। श्रृंखला का अंतिम मैच 17 तारीख को बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा।