छत्तीसगढ

अक्टूबर 8, 2026 1:57 अपराह्न

views 35

छत्तीसगढ़: बस्तर संभाग के मुख्यालय जगदलपुर में दो दिवसीय राष्ट्रीय सहकारी सम्मेलन आयोजित

छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग के मुख्यालय जगदलपुर में आज से दो दिवसीय राष्ट्रीय सहकारी सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। केंद्रीय सहकारिता मंत्रालय के सहयोग से इसका आयोजन किया जा रहा है। इस सम्‍मेलन की अध्यक्षता सहकारिता सचिव आशीष कुमार भूटानी करेंगे। सम्मेलन में 15 राज्यों के सहकारिता सचिव और 14 राज्यों के सहक...

जुलाई 5, 2026 9:59 अपराह्न

views 117

विश्व प्रसिद्ध पंडवानी गायिका डॉ. तीजन बाई का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार

छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति को वैश्विक ख्याति दिलाने वाली विश्व प्रसिद्ध पंडवानी गायिका और पद्म विभूषण से सम्मानित डॉ. तीजन बाई का आज शाम दुर्ग जिले में उनके पैतृक गांव गनियारी में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। इस अवसर पर जन प्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों, कलाकारों, साहित्यकारों और ...

मई 18, 2026 2:04 अपराह्न

views 121

छत्तीसगढ़: गृह मंत्री अमित शाह ने रायपुर में आपातकालीन सेवाओं के लिए 400 नए अत्याधुनिक वाहनों को रवाना किया

गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह ने आज छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आयोजित राज्यस्तरीय समारोह में ‘112 नम्‍बर वाली आपातकालीन सेवा और आधुनिक फॉरेंसिक मोबाइल वैन के बेड़े को रवाना किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, उप-मुख्यमंत्री  विजय शर्मा तथा छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह उपस्...

मई 18, 2026 10:32 पूर्वाह्न

views 116

दो दिवसीय दौरे पर रायपुर पहुंचे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह छत्तीसगढ़ के दो दिवसीय दौरे पर कल शाम रायपुर पहुंचे। श्री शाह इस दौरान रायपुर और बस्तर में कई कार्यक्रमों में भाग लेंगे।

मई 15, 2026 11:17 पूर्वाह्न

views 125

छत्तीसगढ़: आकाशवाणी के 90 वर्ष पूरे होने के मौके पर रायपुर में वॉकथॉन का आयोजन

आकाशवाणी के 90 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित समारोह के हिस्‍से के रूप में आज छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर स्थित आकाशवाणी केन्‍द्र द्वारा एक वॉकथॉन का आयोजन किया गया। आकाशवाणी के कर्मचारी, सेवानिवृत्त अधिकारी, समाचार वाचक, श्रोता और शहर के प्रमुख नागरिक इस आयोजन में भाग लिया। वॉकथॉन आज सुबह लग...

अप्रैल 16, 2026 11:55 पूर्वाह्न

views 168

जनगणना के अंतर्गत छत्तीसगढ़ में स्व-गणना आज से शुरू, 30 अप्रैल तक चलेगी प्रक्रिया

जनगणना के अंतर्गत छत्तीसगढ़ में स्व-गणना आज से शुरू हो गई है। यह प्रक्रिया 30 अप्रैल तक चलेगी। इस दौरान ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से परिवार और मकान संबंधी विवरण दर्ज कराए जा सकेंगे। स्व-गणना पूरी करने वाले परिवारों को एक विशिष्ट पहचान संख्या दी जाएगी। राज्य में 1 से 30 मई तक मकानों की गणना की जाएगी। ज...

अप्रैल 16, 2026 10:29 पूर्वाह्न

views 229

छत्तीसगढ़: समान नागरिक संहिता मसौदे हेतु गठित होगी उच्चस्तरीय समिति

छत्तीसगढ़ सरकार ने समान नागरिक संहिता का मसौदा तैयार करने के लिए एक उच्चस्तरीय समिति गठित करने का निर्णय लिया है। यह निर्णय कल रायपुर में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडल बैठक में लिया गया। इसका उद्देश्य धार्मिक और लैंगिक समानता को बढ़ावा देना और कानूनों को सरल बनाना है। सेव...

अप्रैल 10, 2026 12:48 अपराह्न

views 297

छत्तीसगढ़: कांकेर में राष्ट्रीय राजमार्ग संख्‍या 30 पर सड़क दुर्घटना में छह की मौत

छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में कल रात राष्ट्रीय राजमार्ग संख्‍या 30 पर एक सड़क दुर्घटना में छह लोगों की मौत हो गई। दुर्घटना कोतवाली पुलिस थाना क्षेत्र के नथिया नवागांव के पास दो कारों की आमने-सामने की टक्कर से हुई। तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं और उन्हें कांकेर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया ह...

फ़रवरी 26, 2026 1:43 अपराह्न

views 141

छत्तीसगढ़: बीजापुर में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में दो माओवादी ढेर

छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में आज सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में दो माओवादी मारे गए। मारे गए माओवादियों से तीन राइफल और गोला-बारूद बरामद किए गए हैं। जिले के पुलिस अधीक्षक डॉ. जितेंद्र यादव ने बताया कि बीजापुर के इंद्रावती नदी क्षेत्र में माओवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद सुरक्षा बलों की सं...

फ़रवरी 23, 2026 8:02 पूर्वाह्न

views 822

छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र आज से शुरू

छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र आज से शुरू हो रहा है। बीस मार्च तक चलने वाले इस सत्र के दौरान कुल पंद्रह बैठकें होंगी। सत्र की शुरूआत राज्यपाल रमेन डेका के अभिभाषण से होगी। कल वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी वर्ष 2026-27 का बजट पेश करेंगे। विधानसभा अध्यक्ष डॉक्टर रमन सिंह ने बताया कि राज्यपाल के अभिभाषण और व...