छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग के मुख्यालय जगदलपुर में आज से दो दिवसीय राष्ट्रीय सहकारी सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। केंद्रीय सहकारिता मंत्रालय के सहयोग से इसका आयोजन किया जा रहा है। इस सम्मेलन की अध्यक्षता सहकारिता सचिव आशीष कुमार भूटानी करेंगे। सम्मेलन में 15 राज्यों के सहकारिता सचिव और 14 राज्यों के सहकारी समितियों के रजिस्ट्रार हिस्सा लेंगे।
सम्मेलन में बहुउद्देशीय प्राथमिक कृषि ऋण समितियों और डेयरी सहकारी समितियों के गठन, समितियों के कंप्यूटराइजेशन, डिजिटल सेवाओं, भंडारण क्षमता बढ़ाने और सहकारी बैंकिंग व्यवस्था को मजबूत करने जैसे विषयों पर चर्चा होगी।