अप्रैल 10, 2026 12:48 अपराह्न

printer

छत्तीसगढ़: कांकेर में राष्ट्रीय राजमार्ग संख्‍या 30 पर सड़क दुर्घटना में छह की मौत

छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में कल रात राष्ट्रीय राजमार्ग संख्‍या 30 पर एक सड़क दुर्घटना में छह लोगों की मौत हो गई। दुर्घटना कोतवाली पुलिस थाना क्षेत्र के नथिया नवागांव के पास दो कारों की आमने-सामने की टक्कर से हुई। तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं और उन्हें कांकेर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। पुलिस और बचाव दल ने मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य चलाया।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला