छत्तीसगढ

अक्टूबर 16, 2024 7:52 अपराह्न

views 78

छत्तीसगढ़ : सूरजपुर दोहरे हत्याकांड मामले को पांच आरोपियों ने मिलकर दिया था अंजाम

छत्तीसगढ़ : सूरजपुर दोहरे हत्याकांड मामले में सरगुजा रेंज के आईजी अंकित गर्ग ने खुलासा किया है कि इस घटना को पांच आरोपियों ने मिलकर अंजाम दिया था। उन्होंने बताया कि कुलदीप साहू समेत पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। इनमें एनएसयूआई का जिला अध्यक्ष सी.के. चौधरी भी शामिल है।      

अक्टूबर 16, 2024 7:49 अपराह्न

views 54

छत्तीसगढ़: बलौदाबाजार जिले में मेडिकल कॉलेज में एडमिशन के नाम पर 40 लाख रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया

छत्तीसगढ़ : बलौदाबाजार जिले के पुराना खर्वे गांव में मेडिकल कॉलेज में एडमिशन के नाम पर चालीस लाख रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। आरोपियों ने पीड़ित से दस लाख रूपये नगद और तीस लाख रूपये ऑनलाइन लिए। आरोपी पैसे लेकर पीड़ित को एक साल से चकमा दे रहा था। इसके बाद पीड़ित ने इसकी शिकायत पुलिस से की। प्र...

अक्टूबर 16, 2024 7:47 अपराह्न

views 57

छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में पुलिस द्वारा माड़ क्षेत्र में ‘‘नक्सल भयमुक्त’’ जागरूकता अभियान चलाया जा रहा

छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में पुलिस द्वारा माड़ क्षेत्र में ‘‘नक्सल भयमुक्त’’ जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत कल सुरक्षा बलों ने तुरूषमेटा, रोहताड़, चिहरा, मढ़ोनार और कचोरा गांव में ग्रामीणों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना और माओवाद विरोधी अभियान में मिली सफलता के बारे में बताया। इस ...

अक्टूबर 16, 2024 7:44 अपराह्न

views 100

छत्तीसगढ़ : रायपुर जिले के खमतराई में 11 एकड़ सरकारी जमीन की खरीदी-बिक्री के मामले में आठ लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज

छत्तीसगढ़ : रायपुर जिले के खमतराई में ग्यारह एकड़ सरकारी जमीन की खरीदी-बिक्री के मामले में पुलिस ने आठ लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है, जिनमें से सात लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं, एक आरोपी की गिरफ्तारी होना बाकी है। इस जमीन पर अतिक्रमण के खिलाफ नगर निगम ने बीते रविवार को कार्रवाई की थी।    ...

अक्टूबर 16, 2024 7:43 अपराह्न

views 82

छत्तीसगढ़ : विश्व प्रसिद्व बस्तर दशहरा अपने अंतिम दौर में; कुटूम्ब जात्रा पूजा संपन्न

छत्तीसगढ़ : विश्व प्रसिद्व बस्तर दशहरा अब अपने अंतिम दौर में पहुंच चुका है। इसके तहत आज कुटूम्ब जात्रा पूजा संपन्न हुई। इस विधान के तहत जगदलपुर के गंगामुण्डा पारा स्थित महात्मा गांधी स्कूल परिसर में बस्तर दशहरा में शामिल होने आए विभिन्न देवी-देवताओं की विधि-विधान पूर्वक पूजा-अर्चना करने के बाद उन्हें...

अक्टूबर 16, 2024 7:41 अपराह्न

views 67

27वां अखिल भारतीय वन खेलकूद महोत्सव आज से छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में शुरू

27वां अखिल भारतीय वन खेलकूद महोत्सव आज से छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में शुरू हो गया है। कोटा स्थित स्वामी विवेकानंद स्टेडियम में आयोजित शुभारंभ समारोह में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। समारोह में विशेष आमंत्रित सदस्य के रूप में राज्य के उपमुख्यमंत्री अरूण साव और विजय श...

अक्टूबर 16, 2024 7:40 अपराह्न

views 50

छत्तीसगढ़ के रायपुर दक्षिण विधानसभा सीट में उपचुनाव की तारीख का ऐलान

चुनाव आयोग द्वारा छत्तीसगढ़ के रायपुर दक्षिण विधानसभा सीट में उपचुनाव की तारीख का ऐलान करने के साथ ही इस विधानसभा क्षेत्र में आदर्श आचार संहिता प्रभावशील हो गई है। छत्तीसगढ़ की मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रीना बाबासाहेब कंगाले ने आज एक पत्रकारवार्ता को संबोधित करते हुए बताया कि नगर निगम और महानगर होने के...

अक्टूबर 16, 2024 7:37 अपराह्न

views 70

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में हुई राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में आज मंत्रालय में हुई राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक में चालू खरीफ विपणन वर्ष में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी और कस्टम मिलिंग नीति का अनुमोदन किया गया। बैठक के बाद पत्रकारों से चर्चा करते हुए उप मुख्यमंत्री अरूण साव न...

अक्टूबर 16, 2024 7:36 अपराह्न

views 389

छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रदेश के शासकीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 4% की बढ़ोत्तरी को मंजूरी दी

छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रदेश के शासकीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में चार प्रतिशत की बढ़ोत्तरी को मंजूरी दे दी है। प्रदेश में अब कर्मचारियों का महंगाई भत्ता छियालीस फीसदी से बढ़ाकर पचास प्रतिशत कर दिया गया है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज कैबिनेट बैठक से पहले इसकी घोषणा की। महंगाई भत्ते का लाभ कर्मचार...

अक्टूबर 15, 2024 7:31 अपराह्न

views 64

विश्व प्रसिद्ध बस्तर दशहरा के तहत की गई मुरिया दरबार की रस्म अदा

विश्व प्रसिद्ध बस्तर दशहरा के तहत आज मुरिया दरबार की रस्म अदा की गई। जगदलपुर के सीरासार भवन में आयोजित मुरिया दरबार में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय शामिल हुए। इस अवसर पर श्री साय ने कहा कि पचहत्तर दिनों तक चलने वाला बस्तर दशहरा ऐतिहासिक है। इसमें छत्तीसगढ़ के साथ देश और विदेश से भी लोग शामिल होने के आत...