छत्तीसगढ

फ़रवरी 5, 2025 8:08 अपराह्न

views 38

एनआईए ने छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले से 4 माओवादी सहयोगियों को गिरफ्तार किया

राष्ट्रीय जांच एजेंसी-एनआईए ने छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले से चार माओवादी सहयोगियों को गिरफ्तार किया है। इन पर आरोप है कि ये लोग माओवादियों के लिए आश्रय स्थलों की व्यवस्था करने के साथ ही उन्हें विस्फोटक, डेटोनेटर और अन्य सामग्रियों की आपूर्ति किया करते थे।       

फ़रवरी 5, 2025 8:08 अपराह्न

views 48

प्रयागराज में जारी महाकुंभ मेले में जाने वाले श्रद्धलुओं के लिए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे द्वारा स्पेशल ट्रेन का परिचालन

प्रयागराज में जारी महाकुंभ मेले में जाने वाले श्रद्धलुओं के लिए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे द्वारा सात और आठ फरवरी को टूण्डला-नेताजी सुभाष चंद्र बोस कुम्भ मेला स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया जाएगा। इसी तरह, नौ और दस फरवरी को रायपुर-टूण्डला कुम्भ मेला स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी। ये ट्रेन रायपुर, दुर्ग, राजनां...

फ़रवरी 4, 2025 10:17 अपराह्न

views 146

छत्तीसगढ़ : ईडी ने अवैध कोयला लेवी घोटाला मामले में व्यवसायी सूर्यकांत तिवारी की लगभग 50 करोड़ रूपये की संपत्ति को कुर्क किया

प्रवर्तन निदेशालय-ईडी ने अवैध कोयला लेवी घोटाला मामले में व्यवसायी सूर्यकांत तिवारी की लगभग पचास करोड़ रूपये की संपत्ति को कुर्क कर दिया  है। इनमें चल और अचल संपत्ति शामिल है। यह कार्रवाई धनशोधन निवारण अधिनियम के प्रावधानो के तहत की गई है। ईडी ने विज्ञप्ति जारी कर बताया कि प्रवर्तन निदेशालय की जांच म...

फ़रवरी 4, 2025 10:14 अपराह्न

views 40

छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में माओवादियों द्वारा लगाए गए आईईडी की चपेट में आने से 3 जवान घायल

छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में माओवादियों द्वारा लगाए गए आईईडी की चपेट में आने से तीन जवान घायल हो गए हैं। घायल जवानां को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सभी जवानों की हालत खतरे से बाहर बताई गई है। मिली जानकारी के अनुसार जिले के गंगालूर थाना क्षेत्र से सुरक्षा बलों की संयुक्त टीम तलाशी अभियान पर निकली...

फ़रवरी 2, 2025 8:31 पूर्वाह्न

views 41

छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में 8 नक्सली मारे गए

छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में कल सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में आठ नक्सली मारे गए। पुलिस के अनुसार जिले के गंगलूर क्षेत्र में नक्‍सलियों के होने का खुफिया सुराग मिलने के बाद सुरक्षा बलों की संयुक्‍त टीम ने तलाशी अभियान  शुरू किया। दोनों ओर से गोलीबारी के बाद घटना स्‍थल से आठ नक्‍सलियों के शव तथा रा...

जनवरी 26, 2025 10:07 अपराह्न

views 54

छत्तीसगढ़ में हर्षोल्लास उल्लास के साथ मनाया गया गणतंत्र दिवस

छत्तीसगढ़ में भी गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। राज्यपाल रमेन डेका ने राजधानी रायपुर के पुलिस परेड मैदान में ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। परेड निरीक्षण के दौरान मुख्य सचिव अमिताभ जैन और पुलिस महानिदेशक अशोक जुनेजा भी उपस्थित थे। अपने संबोधन में राज्यपाल ने कहा कि आज छत्तीसगढ़ जिस तेजी से ...

जनवरी 26, 2025 10:06 अपराह्न

views 45

सुकमा जिले के माओवाद प्रभावित क्षेत्रों में जवानों और ग्रामीणों ने मनाया गणतंत्र दिवस

छत्तीसगढ़ः सुकमा जिले के माओवाद प्रभावित क्षेत्रों में स्थापित सुरक्षा कैम्पों में भी  आजादी के बाद पहली बार सीआरपीएफ और कोबरा बटालियन के जवानों और ग्रामीणों की मौजूदगी में गणतंत्र दिवस मनाया गया। इनमें गोमगुड़ा, रायगुड़म, मेटागुड़ा और तुमलपाड़ के अलावा दक्षिण बस्तर के कई माओवाद प्रभावित क्षेत्र शामिल थे...

जनवरी 26, 2025 10:04 अपराह्न

views 180

छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले के रहने वाले पंडीराम मंडावी को पद्मश्री सम्मान के लिए चुना गया

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने वर्ष दो हजार पच्चीस के लिए एक सौ उनतालीस  पद्म पुरस्कार प्रदान करने की मंजूरी दी है। इस सूची में सात पद्म विभूषण, उन्नीस पद्म भूषण और एक सौ तेरह पद्मश्री पुरस्कार शामिल हैं। पुरस्कार पाने वालों में तेईस महिलाएं हैं। छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले के रहने वाले पंडीराम मंडावी ...

जनवरी 25, 2025 9:43 अपराह्न

views 48

छत्तीसगढ़ में राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजन

छत्तीसगढ़ में राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। रायपुर के इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में निर्वाचन कार्यों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले अधिकारियों-कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राज्य निर्वाचन आयुक्त...

जनवरी 25, 2025 9:43 अपराह्न

views 47

गणतंत्र दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ पुलिस के बाईस अधिकारियों और कर्मचारियों को पदक से सम्मानित किया जाएगा

गणतंत्र दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ पुलिस के बाईस अधिकारियों और कर्मचारियों को पदक से सम्मानित किया जाएगा। केन्द्रीय गृह मंत्रालय ने इसकी घोषणा की है। आदेश के मुताबिक निरीक्षक महेश राम साहू को राष्ट्रपति पदक से सम्मानित किया जाएगा। इसके अलावा ग्यारह अधिकारियों को वीरता पदक और दस अधिकारियों को विशिष्ट स...