छत्तीसगढ

जनवरी 22, 2025 8:55 अपराह्न

views 42

बीजापुर जिले के गंगालूर थाना क्षेत्र के नैनपाल के जंगलों से सुरक्षा बलों ने 3 माओवादियों गिरफ्तार किया

छत्तीसगढ़ : बीजापुर जिले के गंगालूर थाना क्षेत्र के नैनपाल के जंगलों से आज सुरक्षा बलों ने 3 माओवादियों को विस्फोटक सामग्री के साथ गिरफ्तार किया है। वहीं, इसी जिले के अलग-अलग स्थानों से पांच-पांच किलो के 8 आईईडी भी बरामद किए गए हैं। जवानों ने यह आईईडी मुतवेंडी से पीड़िया जाने वाले मार्ग से बरामद किया।...

जनवरी 22, 2025 8:55 अपराह्न

views 72

छत्तीसगढ़ में कल 23 जनवरी से मौसम शुष्क रहने की संभावना

छत्तीसगढ़ में कल 23 जनवरी से मौसम शुष्क रहने की संभावना है। साथ ही न्यूनतम तापमान में वृद्धि हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार चौबीस से छब्बीस  जनवरी तक न्यूनतम तापमान में तीन से चार डिग्री सेल्सियस गिरावट होगी।       

जनवरी 22, 2025 8:55 अपराह्न

views 49

गणतंत्र दिवस पर राज्य मंत्रिमंडल के सदस्य, सांसद और विधायक अपने-अपने प्रभार वाले जिलों में ध्वजोराहण करेंगे

छत्तीसगढ़: गणतंत्र दिवस पर राज्य मंत्रिमंडल के सदस्य, सांसद और विधायक अपने-अपने प्रभार वाले जिलों में ध्वजोराहण करेंगे। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सरगुजा जिला मुख्यालय में ध्वजारोहण कर परेड की सलामी लेंगे। वहीं, केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू कोरबा, उपमुख्यमंत्री अरुण साव रायगढ़ और विजय शर्मा बस्तर में...

जनवरी 21, 2025 10:28 अपराह्न

views 52

छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में सुरक्षा बलों के साथ चल रही मुठभेड़ में कम से कम 18 माओवादियों के मारे जाने की खबर

छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में बीते करीब 2 दिनों से सुरक्षा बलों के साथ चल रही मुठभेड़ में कम से कम 18 माओवादियों के मारे जाने की खबर है। इनमें से 14 माओवादियों के शव बरामद कर लिए गए हैं। मारे गए माओवादियों में से एक माओवादी जयराम उर्फ चलपति पर 1 करोड़ का इनाम घोषित था। यह माओवादी सेंट्रल एरिया कमेटी क...

जनवरी 21, 2025 10:27 अपराह्न

views 48

15वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर सभी निर्वाचनों में मताधिकार का प्रयोग करने के लिए दिलाई जाएगी मतदाताओं को शपथ

15वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर सभी निर्वाचनों में मताधिकार का प्रयोग करने मतदाताओं को शपथ दिलाई जाएगी। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर हर वर्ष पच्चीस जनवरी को देशभर में राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया जाता है। आयोग ने शनिवार को अवकाश वाले राज्यों में अधिकारियों-कर्मचारियों को चौबीस जनवरी को सुब...

जनवरी 21, 2025 10:22 अपराह्न

views 42

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ छत्तीसगढ़ प्रवास पर

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ अपने एकदिवसीय छत्तीसगढ़ प्रवास के दौरान आज रायपुर पहुंचे। राज्यपाल रमेन डेका और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने माना स्थित स्वामी विवेकानंद विमानतल में उपराष्ट्रपति को राजकीय गमछा पहनाकर और पुष्प गुच्छ भेंटकर उनका स्वागत किया। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री अरूण साव, केन्द्रीय राज्यमंत...

जनवरी 21, 2025 10:21 अपराह्न

views 66

छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए लागू आदर्श आचार संहिता के बीच करोड़ों रुपए बरामद

छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए लागू आदर्श आचार संहिता के बीच दुर्ग और राजनांदगांव जिले की सीमा पर पुलिस ने एक कार से एक करोड़ रुपए बरामद किए हैं। व्यापारी द्वारा नगद रूपये से संबंधित दस्तावेज नहीं दिखाए जाने पर पुलिस ने रकम जब्त कर दुर्ग जिला निर्वाचन कार्यालय को सौंप दिया...

जनवरी 21, 2025 10:21 अपराह्न

views 51

16वें आदिवासी युवा आदान-प्रदान कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे छत्तीसगढ़ के 40 युवक-युवतियांं रवाना

16वें आदिवासी युवा आदान-प्रदान कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले के 40 युवक-युवतियांं को आज अहमदाबाद के लिए रवाना किया गया। ये युवा नेलवाड़, फरसगांव, झारा, छोटेडोंगर और धनौरा जैसे माओवाद प्रभावित क्षेत्रों से हैं। इस यात्रा के दौरान ये युवा अहमदाबाद के प्रमुख सांस्कृतिक, ऐतिह...

जनवरी 21, 2025 10:20 अपराह्न

views 44

छत्तीसगढ़ : खाद्य विभाग की टीम ने रायपुर रेलवे स्टेशन और भाठागांव बस स्टैंड से नकली पनीर जब्त किया

छत्तीसगढ़ : खाद्य विभाग की टीम ने रायपुर रेलवे स्टेशन और भाठागांव बस स्टैंड से लगभग इंक्यावन सौ किलो नकली पनीर जब्त किया है। खाद्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि डालडा, स्किम मिल्क पाउडर और पाम ऑयल को मिलाकर नकली पनीर बनाया गया था। विभाग को सूचना मिली थी कि रायपुर रेलवे स्टेशन में मध्यप्रदेश से उनचा...

जनवरी 21, 2025 10:19 अपराह्न

views 51

मौसम विभाग के अनुसार छत्तीसगढ़ में 23 जनवरी से न्यूनतम तापमान में वृद्धि होने की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार छत्तीसगढ़ में 23 जनवरी से न्यूनतम तापमान में वृद्धि होने की संभावना है। मौसम विज्ञानी एच.पी. चंद्रा ने बताया कि उत्तर पाकिस्तान के उपर स्थित एक पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव और मध्य क्षोभमंडल में एक नये पश्चिमी विक्षोभ मध्य के साथ ही तीसरे पश्चिमी विक्षोभ के असर से प्रदेश के तापमान म...

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला