फ़रवरी 4, 2025 10:14 अपराह्न

printer

छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में माओवादियों द्वारा लगाए गए आईईडी की चपेट में आने से 3 जवान घायल

छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में माओवादियों द्वारा लगाए गए आईईडी की चपेट में आने से तीन जवान घायल हो गए हैं। घायल जवानां को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सभी जवानों की हालत खतरे से बाहर बताई गई है। मिली जानकारी के अनुसार जिले के गंगालूर थाना क्षेत्र से सुरक्षा बलों की संयुक्त टीम तलाशी अभियान पर निकली थी।

इस दौरान आईईडी विस्फोट हो गया। क्षेत्र में तलाशी अभियान जारी है। 

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला