छत्तीसगढ

फ़रवरी 17, 2025 7:39 अपराह्न

views 49

सीबीएसई ने सोशल मीडिया में प्रसारित 2025 बोर्ड परीक्षा के प्रश्नपत्रों के लीक होने से संबंधित दावों का खंडन किया

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने सोशल मीडिया में प्रसारित 2025 बोर्ड परीक्षा के प्रश्नपत्रों के लीक होने से संबंधित दावों का खंडन किया है। बोर्ड ने कहा कि कुछ लोग सोशल मीडिया में पेपर लीक की अफवाह फैला रहे हैं। बोर्ड ने कहा कि ये दावे निराधार हैं और इनका उद्देश्य विद्यार्थियों और अभिभावकों में अनाव...

फ़रवरी 17, 2025 7:38 अपराह्न

views 45

प्रयागराज में हुई दुर्घटना में मारे गए कोरबा के दस लोगों का आज एक साथ अंतिम संस्कार किया गया

प्रयागराज में हुई दुर्घटना में मारे गए कोरबा के दस लोगों का आज एक साथ अंतिम संस्कार किया गया। इससे पहले, निकाली गई अंतिम यात्रा में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन सहित भाजपा और कांग्रेस के कई नेताओं ने मृतकों के परिजनों से मुलाकात कर दुख जताया।   वहीं, श्रम मंत्री लखन...

फ़रवरी 17, 2025 7:37 अपराह्न

views 51

मौसम विभाग के अनुसार हवा की दिशा में परिवर्तन होने से छत्तीसगढ़ के अधिकतम और न्यूनतम तापमान में उतार-चढ़ाव की स्थिति अगले दो-तीन दिनों तक बनी रहेगी

मौसम विभाग के अनुसार हवा की दिशा में परिवर्तन होने से छत्तीसगढ़ के अधिकतम और न्यूनतम तापमान में उतार-चढ़ाव की स्थिति अगले दो-तीन दिनों तक बनी रहेगी। मौसम विज्ञानी एच.पी. चन्द्रा ने बताया कि उन्नीस फरवरी से एक पश्चिमी विक्षोभ के प्रभावशील होने की संभावना है। 

फ़रवरी 16, 2025 7:16 अपराह्न

views 39

एक बार फिर हवा की दिशा बदलने के करण न्यूनतम और अधिकतम तापमान में हल्की वृद्धि का दौर जारी रहेगा

मौसम विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार एक बार फिर हवा की दिशा बदलने के करण न्यूनतम और अधिकतम तापमान में हल्की वृद्धि का दौर जारी रहेगा। अट्ठारह फरवरी के बाद न्यूनतम तापमान में गिरावट होने की कोई सम्भावना नहीं है।   प्रदेश में कल मौसम शुष्क रहेगा।

फ़रवरी 16, 2025 7:15 अपराह्न

views 43

चुनाव कार्य में लापरवाही बरतने वाले कोरिया जिले के सोनहत तहसील के दो कर्मचारियों प्रणव भट्टाचार्य और रामसेवक सिंह धुर्वें को निलंबित कर दिया गया

चुनाव कार्य में लापरवाही बरतने वाले कोरिया जिले के सोनहत तहसील के दो कर्मचारियों प्रणव भट्टाचार्य और रामसेवक सिंह धुर्वें को निलंबित कर दिया गया है। वहीं, बलौदाबाजार में भी चुनाव काम में लापरवाही बरतने वाले दो सौ छिहत्तर शिक्षकों और कर्मचारियों को नोटिस जारी किया गया है। ये सभी कर्मचारी मतदान दलों क...

फ़रवरी 16, 2025 7:12 अपराह्न

views 58

नॉर्वे में आयोजित पैरा-आर्म रेसलिंग कप में छत्तीसगढ़ के पैरा-एथलीट श्रीमंत झा ने पचासी किलोग्राम वर्ग में सिल्वर पदक हासिल किया

नॉर्वे में आयोजित पैरा-आर्म रेसलिंग कप में छत्तीसगढ़ के पैरा-एथलीट श्रीमंत झा ने पचासी किलोग्राम वर्ग में सिल्वर पदक हासिल किया है। तेरह से पन्द्रह फरवरी के बीच आयोजित की गई इस प्रतियोगिता में श्रीमंत झा ने पोलैंड के मार्सिन कैप्लिकी को हराकर रजत पदक जीता। श्रीमंत भिलाई के रहने वाले हैं।   उन्हो...

फ़रवरी 14, 2025 8:34 अपराह्न

views 97

नगरीय निकाय चुनाव के तहत छत्तीसगढ़ में कल पंद्रह फरवरी को मतगणना होगी

नगरीय निकाय चुनाव के तहत छत्तीसगढ़ में कल पंद्रह फरवरी को मतगणना होगी। राज्य निर्वाचन आयोग ने इसकी सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। राज्य निर्वाचन आयुक्त अजय सिंह ने आकाशवाणी समाचार को बताया कि मतों की गिनती कल सुबह नौ बजे से शुरू होगी। राज्य निर्वाचन आयुक्त अजय सिंह ने बताया कि सभी जिलों से मतगणना की ज...

फ़रवरी 13, 2025 9:45 अपराह्न

views 47

राष्ट्रीय ताप विद्युत निगग-एनटीपीसी की इंडियन पावर स्टेशन कॉन्फ्रेंस आज से छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में शुरू हुई

राष्ट्रीय ताप विद्युत निगग-एनटीपीसी की इंडियन पावर स्टेशन कॉन्फ्रेंस आज से छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में शुरू हुई। 3 दिवसीय यह कॉन्फ्रेंस 15 फरवरी तक चलेगी। इस दौरान अनेक तकनीकी सत्र आयोजित किए जाएंगे। इस वर्ष इस कॉन्फ्रेंस की थीम है - विश्वसनीय और स्थायी ऊर्जा उत्पादन तथा संपत्ति प्रबंधन। 

फ़रवरी 13, 2025 9:45 अपराह्न

views 48

रायपुर के अनुपम नगर इलाके में बीते 11 फरवरी को हुई करीब 65 लाख रुपये की डकैती का पुलिस ने खुलासा किया

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के अनुपम नगर इलाके में बीते ग्यारह फरवरी को हुई करीब 65 लाख रूपये की डकैती का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस मामले में पुलिस ने दुर्ग और राजनांदगांव से दस आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपियों को आज सुबह रायपुर लाया गया। आरोपियों के पास से उनसठ लाख पचास हजार रूपये नगद...

फ़रवरी 13, 2025 9:42 अपराह्न

views 54

मौसम विभाग के अनुसार हवा की दिशा में परिवर्तन होने के कारण छत्तीसगढ़ के न्यूनतम तापमान में बढ़ोत्तरी होगी

मौसम विभाग के अनुसार हवा की दिशा में परिवर्तन होने के कारण छत्तीसगढ़ के न्यूनतम तापमान में बढ़ोत्तरी होगी। अगले कुछ दिनों में प्रदेश के मौसम में परिवर्तन होगा।   मौसम विज्ञानी एच.पी. चंद्रा ने आकाशवाणी समाचार को बताया कि प्रदेश में कल मौसम के शुष्क रहने की संभावना है।