जून 11, 2026 8:57 पूर्वाह्न

printer

कनाडा में 16 वर्ष से कम आयु के बच्चों के लिए सोशल मीडिया इस्तेमाल पर लग सकता है प्रतिबंध

कनाडा की सरकार ने एक नया विधेयक पेश किया है, जिसके तहत 16 वर्ष से कम आयु के बच्चों के लिए सोशल मीडिया अकाउंट खोलने पर प्रतिबंध लगाया जा सकता है। प्रस्तावित कानून के अनुसार, सोशल मीडिया कंपनियों को यह साबित करना होगा कि उनका मंच बच्चों के लिए सुरक्षित है, तभी उन्हें छूट मिल सकेगी।

विधेयक में आत्म-हानि को बढ़ावा देने वाली, हिंसा या घृणा फैलाने वाली तथा बिना सहमति के निजी तस्वीरों जैसी हानिकारक सामग्री पर रोक लगाने का प्रावधान है। इसके तहत कनाडा में एक डिजिटल सुरक्षा आयोग की स्थापना का भी प्रस्ताव है।

ऑस्ट्रेलिया, ब्राज़ील और इंडोनेशिया के साथ अब कनाडा भी उन देशों की श्रेणी में शामिल हो गया है, जिन्होंने सोशल मीडिया के उपयोग पर आयु-आधारित प्रतिबंध लागू किए हैं या ऐसे प्रस्ताव पेश किए हैं।