नवम्बर 22, 2026 1:32 अपराह्न

printer

बुल्गारिया की विदेश मंत्री वेलिस्लावा पेत्रोवा-चामोवा की तीन दिन की भारत यात्रा संपन्‍न

बुल्गारिया की विदेश मंत्री वेलिस्लावा पेत्रोवा-चामोवा की तीन दिन की भारत यात्रा आज संपन्‍न हो गई है। विदेश मंत्री सुब्रह्मणयम जयशंकर ने नई दिल्ली में डॉ. वेलिस्लावा के साथ प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता की। विदेश मंत्रालय ने बताया कि दोनों मंत्रियों ने द्विपक्षीय संबंधों के सभी पहलुओं की समीक्षा की।

इस दौरान व्यापार और निवेश, अवसंरचना विकास, विज्ञान और प्रौद्योगिकी, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, अंतरिक्ष, रक्षा, शिक्षा, संस्कृति, दोनों देशों के लोगों के बीच आदान-प्रदान में सहयोग को और मजबूत करने की प्रतिबद्धता दोहराई गई। दोनों पक्षों ने भारत और यूरोपीय संघ के बीच संबंधों में आई मजबूती पर संतोष व्यक्त किया। उन्होंने क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों के साथ बहुपक्षीय मंचों पर सहयोग पर भी चर्चा की। दोनों पक्षों ने अगले पांच वर्ष में साझेदारी मजबूत करने के लिए एक संयुक्त कार्यसूची का आदान-प्रदान किया।