बुल्गारिया की विदेश मंत्री वेलिस्लावा पेत्रोवा नई दिल्ली पहुंच गई हैं। वेलिस्लावा आज वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल से भेंट करेंगी। बाद में उनका राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से भी मुलाकात का कार्यक्रम है। वेलिस्लावा कल विदेश मंत्री सुब्रह्मण्यम जयशंकर से भी मिलेंगी।
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि वेलिस्लावा की यह यात्रा भारत और बुल्गारिया के बीच लंबे समय से चले आ रहे मैत्रीपूर्ण संबंध और मजबूत करने का अवसर प्रदान करेगा। उन्होंने कहा कि इस यात्रा से दोनों देशों के बीच विभिन्न क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग भी प्रगाढ़ होगा।