जून 22, 2026 10:23 अपराह्न

printer

ब्रिटेन: कीर स्टारमर के इस्तीफे के बीच वरिष्ठ राजनीतिज्ञ एंडी बर्नहाम ने ली सांसद पद की शपथ

ब्रिटेन में वरिष्ठ राजनीतिज्ञ एंडी बर्नहाम आज कीर स्टारमर के इस्तीफे के बाद हाउस ऑफ कॉमन्स में शपथ ग्रहण करके औपचारिक रूप से मेकरफील्ड से सांसद बन गए हैं। स्टारमर के उत्तराधिकारी के रूप में सबसे आगे माने जाने वाले श्री बर्नहाम ने मेकरफील्ड में एक महत्वपूर्ण उपचुनाव में रिफॉर्म यूके के उम्मीदवार को हराकर वेस्टमिंस्टर में वापसी के बाद महत्वपूर्ण गति प्राप्त की।

इससे पहले उन्होंने कहा कि नए प्रधानमंत्री के चयन की प्रक्रिया अगले महीने शुरू होगी। इसके लिए लेबर पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी समिति 9 जुलाई से नामांकन स्वीकार करना शुरू करेगी। स्टार्मर के इस्तीफे पर प्रतिक्रिया व्‍यक्‍त करते हुए एंडी बर्नहाम ने उनके नेतृत्व और सेवा के प्रति आभार व्यक्त किया। सोशल मीडिया पर जारी एक संदेश में उन्होंने कहा कि यह निर्णय एक नए दौर की शुरुआत है और नेतृत्व परिवर्तन की प्रक्रिया को सुव्यवस्थित तथा जिम्मेदाराना ढंग से पूरा किया जाना चाहिए।

एंडी बर्नहाम को इस मुकाबले का प्रमुख दावेदार माना जा रहा है। उन्‍होंने हाल ही में मेकरफील्ड उपचुनाव में रिफॉर्म यूके के उम्मीदवार को हराकर संसद में वापसी के बाद अपनी स्थिति और मजबूत कर ली है।