मई 1, 2026 2:05 अपराह्न

printer

ब्रिटेन ने चार साल में पहली बार आतंकी खतरे का स्तर ‘सामान्य’ से बढ़ाकर ‘गंभीर’ किया

उत्तरी लंदन में हुए यहूदी-विरोधी हमले के बाद ब्रिटेन ने चार साल से अधिक समय में पहली बार राष्ट्रीय आतंकी खतरे का स्तर सामान्य से बढ़ाकर गंभीर कर दिया है। प्रधानमंत्री सर कीर स्टारमर ने कहा कि यहूदी लोग भय में जी रहे हैं और उनकी सुरक्षा के लिए कड़े कदम उठाने का वादा किया।

बुधवार को हुई चाकूबाजी की घटना को मेट्रोपॉलिटन पुलिस ने आतंकी हमला घोषित किया है और यह ब्रिटेन के यहूदी समुदाय को निशाना बनाने वाली घटनाओं में नवीनतम घटना है। गृह मंत्री शबाना महमूद ने कहा कि सरकार समाज से यहूदी-विरोधी भावना को समाप्त करने के लिए हर संभव प्रयास करेगी।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला