सितम्बर 25, 2026 7:41 अपराह्न | Seva Sankalp Abhiyan

printer

भारतीय जनता पार्टी ने अपने केंद्रीय कार्यालय में ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया

भारतीय जनता पार्टी ने आज नई दिल्ली स्थित अपने केंद्रीय कार्यालय में ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया। शिविर के दौरान पार्टी कार्यालय के कर्मचारियों और उनके परिवार के सदस्यों की देश भर के प्रतिष्ठित डॉक्टरों और चिकित्सा विशेषज्ञों ने व्यापक रूप से स्वास्थ्य जांच की और उन्हें आवश्यक दवाएं तथा चिकित्सा सलाह दी।

    पार्टी ने एक बयान में कहा कि शिविर में कार्यालय कर्मचारियों और उनके परिवार के सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और उपलब्ध सुविधाओं का लाभ उठाया। विशेषज्ञों ने स्वस्थ जीवनशैली के बारे में महत्वपूर्ण मार्गदर्शन भी दिया, जिससे प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के ‘स्वस्थ भारत’ और ‘आरोग्य भारत’ के संकल्प को साकार करने में योगदान मिला।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला