बिहार के भागलपुर जिले में बाढ़ के पानी में नहाने के दौरान आज 6 बच्चों की डूबने से मौत हो गई। यह हादसा सुल्तानगंज थाना क्षेत्र के तरेता नारायणपुर गांव में हुआ। मृतक बच्चों की उम्र 10 से 12 वर्ष के बीच बताई गई है।
सभी बच्चे सुल्तानगंज नगर परिषद के वार्ड नंबर-27 के निवासी थे। स्थानीय लोगों के अनुसार बच्चे कर्मा-धर्मा पूजा के अनुष्ठान के अंतर्गत नहाने गए थे। इस दौरान वे गहरे पानी में चले गए और डूब गए।