जून 20, 2026 10:56 पूर्वाह्न

printer

बांग्लादेश में हिंदू समुदाय ने भगवान राम की तस्वीर के कथित अपमान के विरोध में प्रदर्शन किया

बांग्लादेश में हिंदू समुदाय और विभिन्न सनातनी संगठनों ने ढाका के शाहबाग क्षेत्र में मानव श्रृंखला, विरोध रैली और मशाल जुलूस निकाला। प्रदर्शनकारियों ने भगवान राम की तस्वीर के कथित अपमान और सोशल मीडिया पर धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाली सामग्री के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

प्रदर्शनकारियों ने निष्पक्ष जांच, दोषियों की गिरफ्तारी, मंदिरों की सुरक्षा और अल्पसंख्यकों के अधिकारों की रक्षा की मांग की। इस दौरान ढाका विश्वविद्यालय के छात्रों ने भी विरोध प्रदर्शन कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी है कि मांगें पूरी नहीं होने पर आंदोलन को देशव्यापी रूप दिया जा सकता है।