जून 18, 2026 9:02 अपराह्न

printer

बांग्लादेश: खसरे से पिछले 24 घंटों में खसरे से पांच और बच्चों की मौत

बांग्लादेश में खसरे का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। पिछले 24 घंटों में खसरे से पांच और बच्चों की मौत हो गई है, जिससे कुल मृतकों की संख्या बढ़कर 667 हो गई है। स्वास्थ्य सेवा महानिदेशालय ने बताया कि इन मौतों को खसरे से संबंधित संदिग्ध मौतों के रूप में वर्गीकृत किया गया है। मार्च के मध्य से अब तक 93 लोगों की खसरे से मौत हुई है। रिपोर्ट के अनुसार 573 बच्चों की खसरे जैसे लक्षण दिखने से मौत हुई है।
 
निदेशालय ने बताया कि इसी अवधि के दौरान खसरे जैसे लक्षणों वाले एक हजार नौ नए मरीजों को देशभर के अस्पतालों में भर्ती कराया गया। इसके अतिरिक्त, प्रयोगशाला परीक्षण के माध्यम से 139 नए मामलों की पुष्टि हुई, जिससे कुल पुष्ट संक्रमणों की संख्या 10 हजार 773 हो गई है।
 
जन स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने इस प्रकोप की गंभीरता को नियमित टीकाकरण में कमियों और पिछले दो वर्षों में टीकाकरण अभियानों में आई बाधाओं से जोड़ा है।स्वास्थ्य अधिकारी माता-पिता से आग्रह कर रहे हैं कि वे पात्र बच्चों को खसरे का टीका लगवाना सुनिश्चित करें, क्योंकि देश भर में प्रकोप को नियंत्रित करने के प्रयास जारी हैं।