अगस्त 18, 2026 10:23 अपराह्न

views 31

महाराष्ट्र सरकार ने पुणे को 2032 यूसीआई विश्व चैंपियनशिप की मेजबानी के लिए समर्थन देने का फैसला किया

महाराष्ट्र सरकार ने पुणे ग्रैंड टूर 2026 के सफल आयोजन को देखते हुए पुणे को वर्ष 2032 अंतर्राष्ट्रीय साइकिलिंग संघ- यूसीआई विश्व चैंपियनशिप की मेजबानी दिलाने के लिए समर्थन देने का फैसला किया है। यह निर्णय आज मुंबई में हुई राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में लिया गया। सरकार टूर्नामेंट के लिए समर्थन पत्र और व...

अगस्त 18, 2026 10:20 अपराह्न

views 41

मणिपुर सरकार ने राज्य में राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर अपडेट करने की मांग की

मणिपुर सरकार ने आज जनसांख्यिकीय परिवर्तनों, जनसांख्यिकीय असंतुलन और अवैध प्रवासन को लेकर चिंताओं का हवाला देते हुए राज्य में राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर -एनआरसी को अद्यतन करने की मांग की घोषणा की। सरकारी प्रवक्ता और विधायक डॉ. सपाम रंजन सिंह ने इम्फाल में आयोजित संवाददाता सम्‍मेलन को संबोधित करते हुए क...

अगस्त 18, 2026 10:12 अपराह्न

views 50

कुरनूल में बन रही ड्रोन सिटी देश की पहली परियोजना होगी: नागरिक उड्डयन मंत्री के. राममोहन नायडू

नागरिक उड्डयन मंत्री के. राममोहन नायडू ने कहा है कि आंध्र प्रदेश के कुरनूल जिले के ओरवाकल में विकसित की जा रही ड्रोन सिटी देश में अपनी तरह की पहली परियोजना होगी। श्री नायडू ने आज ड्रोन सिटी का दौरा किया। उन्होंने ड्रोन की प्रदर्शनी देखी और करीब 70 ड्रोन कंपनियों के मुख्य कार्यकारी अधिकारियों के साथ ...

अगस्त 18, 2026 10:07 अपराह्न

views 42

वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने जर्मनी के हेस्सेन के मंत्री बोरिस राइन और मैनफ्रेड पेंट्ज़ से मुलाकात की

केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने आज जर्मनी के हेस्सेन राज्‍य के मंत्री बोरिस राइन और संघीय तथा यूरोपीय मामलों, अंतरराष्ट्रीय मामलों और प्रशासनिक सुधार मंत्री मैनफ्रेड पेंट्ज़ के साथ बैठक की। इस बैठक में जर्मनी के प्रमुख उद्योगों के प्रतिनिधिमंडल ने भी भाग लिया। श्री गोयल ने सोशल मीडिय...

अगस्त 18, 2026 10:05 अपराह्न

views 12

एनसीबी ने राज्य पुलिस के साथ मिलकर अंतरराष्ट्रीय ड्रग नेटवर्क का भंडाफोड़ किया

स्वापक नियंत्रण ब्यूरो-एनसीबी ने राज्य पुलिस के साथ मिलकर अंतरराष्ट्रीय ड्रग नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। इस कार्रवाई में करीब 15 करोड़ रुपये की नशीली दवाएं बरामद की गई हैं और चार नाइजीरियाई नागरिकों को गिरफ्तार किया गया है। एनसीबी के अनुसार, कार्रवाई के दौरान 14 किलोग्राम से अधिक एम्फेटामाइन, 67 कि...

अगस्त 18, 2026 10:03 अपराह्न

views 14

मौसम विभाग का पूर्वी-पश्चिमी उत्तर प्रदेश, पूर्वी मध्य प्रदेश और उत्तराखंड में मूसलाधार बारिश का अनुमान

मौसम विभाग ने कल पूर्वी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश, पूर्वी मध्य प्रदेश और उत्तराखंड के कुछ हिस्सों में मूसलाधार बारिश की संभावना व्‍यक्‍त की है। पूर्वोत्तर भारत, दिल्ली, हरियाणा, चंडीगढ़, बिहार, छत्तीसगढ़, तटीय कर्नाटक, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, केरल और माहे, पश्चिम बंगाल और सिक्किम के कुछ हिस्सों में ...

अगस्त 18, 2026 10:02 अपराह्न

views 30

पश्चिम बंगाल सरकार ने कार्यकाल के पहले 100 दिनों की उपलब्धियों पर रिपोर्ट जारी की

पश्चिम बंगाल सरकार ने अपने कार्यकाल के पहले सौ दिनों की उपलब्धियों पर एक रिपोर्ट जारी की है। रिपोर्ट में उद्योग, निवेश, रोजगार, स्वास्थ्य, शिक्षा, सुशासन, सुरक्षा और जनकल्याण के क्षेत्र में किए गए कार्यों का उल्लेख किया गया है। रिपोर्ट के अनुसार, राज्य में नए औद्योगिक निवेश और रोजगार के अवसर पैदा हु...

अगस्त 18, 2026 10:00 अपराह्न

views 50

थल सेना प्रमुख जनरल धीरज सेठ ने नेपाल के प्रधानमंत्री बलेंद्र शाह से मुलाकात की

भारतीय थल सेना प्रमुख जनरल धीरज सेठ ने आज काठमांडू में नेपाल के प्रधानमंत्री बलेंद्र शाह से मुलाकात की। यह मुलाकात नेपाल की उनकी चार दिन की यात्रा के दौरान हुई। नेपाल के प्रधानमंत्री कार्यालय के अनुसार, यह एक शिष्टाचार भेंट थी। इस दौरान नेपाल में भारत के राजदूत नवीन श्रीवास्तव भी मौजूद रहे। नेपाल के...

अगस्त 18, 2026 9:59 अपराह्न

views 20

कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दोनों मंत्रालयों के अधिकारियों और कर्मचारियों को शक्ति की सप्तधारा की शपथ दिलाई

कृषि और किसान कल्याण तथा ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज नई दिल्ली में दोनों मंत्रालयों के अधिकारियों और कर्मचारियों को शक्ति की सप्तधारा की शपथ दिलाई। इस अवसर पर कृषि और किसान कल्याण राज्य मंत्री भागीरथ चौधरी और ग्रामीण विकास राज्य मंत्री डॉ. चंद्रशेखर पेम्मासानी भी मौजूद रहे। श्री चौह...

अगस्त 18, 2026 9:54 अपराह्न

views 17

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन से आईएसएस-2026 बैच के प्रशिक्षु अधिकारियों ने मुलाकात की

भारतीय सांख्यिकी सेवा- आईएसएस- 2026 बैच के प्रशिक्षु अधिकारियों ने आज उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन से मुलाकता की। इस अवसर पर उपराष्‍ट्रपति ने कहा कि विश्वसनीय आंकड़े सुदृढ़ नीति निर्माण और प्रभावी शासन की नींव हैं। श्री राधाकृष्णन ने कहा कि आईएसएस अधिकारियों की यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है कि वे ए...