उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने उमिदी एथिराज के निधन पर शोक व्यक्त किया है। सोशल मीडिया पोस्ट में उपराष्ट्रपति ने कहा कि ऐतिहासिक सेंगोल को भारत की सांस्कृतिक विरासत का एक पवित्र प्रतीक को बनाने में उनके प्रयासों को हमेशा सम्मान और कृतज्ञता के साथ याद किया जाएगा।
श्री राधाकृष्णन ने इस बात पर बल दिया कि आभूषण निर्माण की भारत की समृद्ध परंपरा को संजोने में उनका अमूल्य योगदान एक ऐसी विरासत है जो हमेशा बनी रहेगी। उन्होंने उनके परिवार और प्रियजनों के प्रति भी संवेदना व्यक्त की।