अक्टूबर 21, 2026 9:02 अपराह्न

printer

पाकिस्तान: तेज़ रफ़्तार बस के पलटने से 10 लोगों की मौत, 44 अन्य घायल

पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में आज सिंधु राजमार्ग पर एक तेज़ रफ़्तार बस के सड़क डिवाइडर से टकराकर पलट जाने से 10 लोगों की मौत हो गई और 44 अन्य घायल हो गए। स्थानीय मीडिया की रिपोर्टों के अनुसार अधिकारियों ने बताया कि यह हादसा स्थानीय समयानुसार सुबह करीब 5 बजकर 45 मिनट पर राजनपुर ज़िले की रोज़हान तहसील के बांग्ला हिदायत इलाके में हुआ।

मीडिया रिपोर्टों के अनुसार मृतकों में सात पुरुष, दो महिलाएं और एक बच्ची शामिल हैं। 38 से अधिक घायल यात्रियों का इलाज राजनपुर ज़िला मुख्यालय अस्पताल में चल रहा है, जबकि छह गंभीर रूप से घायल लोगों को डेरा ग़ाज़ी ख़ान और रहीम यार ख़ान के अस्पतालों में ले जाया गया है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला