अक्टूबर 21, 2026 5:33 अपराह्न

printer

सशस्त्र बल मुख्यालय के प्रतिनिधिमंडल ने कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह से की मुलाकात

सशस्त्र बल मुख्यालय (एएफएचक्यू एसोसिएशन) के एक प्रतिनिधिमंडल ने कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग द्वारा समय पर पदोन्नति दिए जाने की सराहना की।

नई दिल्ली में हुई बैठक में प्रतिनिधिमंडल ने मृत कर्मचारियों के पात्र आश्रितों को अनुकंपा के आधार पर नौकरी देने में देरी, 5 प्रतिशत कोटे और पात्रता मानदंडों से जुड़े मुद्दे उठाए। इस दौरान नौकरी की प्रतीक्षा कर रहे परिवारों की परेशानियों और मौजूदा प्रतिबंधों के प्रभाव पर भी चर्चा हुई।

डॉ. सिंह ने कहा कि किसी भी प्रस्तावित बदलाव के प्रशासनिक और कानूनी पहलुओं को ध्यान में रखना जरूरी है। बैठक में भर्ती व्यवस्था और अनुकंपा नियुक्ति के नियमों से जुड़े मुद्दों की संबंधित अधिकारियों के स्तर पर समीक्षा करने पर भी चर्चा हुई।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला