अप्रैल 25, 2026 7:51 अपराह्न

printer

भारत में ऑस्ट्रेलियाई उच्चायुक्त फिलिप ग्रीन ने द्विपक्षीय संबंधों को सर्वोच्च स्तर पर बताया

भारत में ऑस्‍ट्रेलिया के उच्‍चायुक्‍त फिलिप ग्रीन ने कहा है कि दोनों देशों के द्विपक्षीय संबंध अपने सर्वोच्‍च स्‍तर पर हैं। एक समाचार एजेंसी से बातचीत में उन्‍होंने कहा कि दोनों देश चतुष्‍कोणीय सुरक्षा संवाद में एकसाथ हैं और भारत-प्रशांत पर एकसमान विचार रखते हैं। उन्‍होंने कहा कि दोनों देशों की एक मजबूत पूरक अर्थव्‍यवस्‍थाएं हैं।

भारत में ऑस्‍ट्रेलियन डिफेंस स्‍टॉफ के प्रमुख डामियन हिल ने कहा कि दोनों देशों के संबंध चार वर्षीय व्‍यापक रणनीतिक भागीदारी से आगे हैं।वैश्विक तनाव पर  श्री ग्रीन ने कहा कि होर्मुज जलडमरू मध्‍य और पूरे पश्चिम एशिया में सैन्‍य तनाव घटाना चाहिए।