जुलाई 27, 2026 6:12 अपराह्न | Assam Rifles

printer

असम राइफल्स ने 14 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य के मादक पदार्थ और तस्करी की गई सुपारी ज़ब्त की

मिजोरम में असम राइफल्स ने राज्य की कानून प्रवर्तन एजेंसियों के समन्वय से पिछले तीन दिन में चार अलग-अलग अभियानों में 14 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य के मादक पदार्थ और तस्करी की गई सुपारी ज़ब्त की है। दो म्यांमा नागरिकों सहित सात लोगों को गिरफ्तार किया गया है। बरामद प्रतिबंधित सामग्री और आरोपियों को कानूनी कार्रवाई के लिए संबंधित अधिकारियों को सौंप दिया गया है।