सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी को अमरीकी सेना प्रशांत क्षेत्र के दौरे के दौरान हवाई के फोर्ट शाफ्टर में गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। जनरल द्विवेदी ने अमरीकी सेना प्रशांत के कमांडिंग जनरल रोनाल्ड पी. क्लार्क और अन्य वरिष्ठ नेताओं के साथ रक्षा सहयोग को मजबूत करने और हिंद-प्रशांत क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए एक साझा दृष्टिकोण को आगे बढ़ाने पर चर्चा की। सेना प्रमुख ने ओआहू द्वीप का हवाई दौरा भी किया।
News On AIR | अप्रैल 21, 2026 6:06 अपराह्न
सेना प्रमुख जनरल को अमरीकी सेना प्रशांत क्षेत्र के दौरे के दौरान गार्ड ऑफ ऑनर से सम्मानित किया