जून 18, 2026 7:53 अपराह्न

printer

विभिन्‍न देशों के बीच संयुक्‍त सैन्‍य अभ्‍यास में भाग लेने के लिए मंगोलिया रवाना होगा थल सेना का एक दल

थल सेना का एक दल मंगोलिया की राजधानी उलानबतार में विभिन्‍न देशों के बीच संयुक्‍त सैन्‍य अभ्‍यास में भाग लेने के लिए आज रवाना होगा। खान क्‍वेस्‍ट नामक यह सैन्‍य अभ्‍यास बीस जून से तीन जुलाई तक आयोजित होगा। रक्षा मंत्रालय ने बताया कि इसका उद्देश्‍य भाग ले रहे देशों की सेनाओं के बीच शांति स्‍थापना अभियानों में संचालन और सहयोग को सुदृढ करना है। भारतीय दल में 40 सैन्‍य कर्मी हैं।