अक्टूबर 18, 2026 8:10 अपराह्न

printer

वायु सेना के सी-130जे विमान ने गंभीर रूप से बीमार नागरिक को लेह से पालम एयरलिफ्ट किया

भारतीय वायु सेना के विमान सी-130 जे ने लेह से पालम तक एक आपातकालीन बचाव अभियान चलाया जिसमें एक गंभीर रूप से बीमार नागरिक रोगी को चिकित्सा उपचार के लिए एयरलिफ्ट किया गया। रक्षा मंत्रालय ने बताया कि यह मिशन अंधेरे और चुनौतीपूर्ण मौसम की स्थिति में अंजाम दिया, जिसके लिए उच्च स्तर की परिचालन तत्परता, पेशेवर समन्वय और समयबद्ध निष्पादन की आवश्यकता थी। मंत्रालय ने कहा कि यह मिशन वायु सेना की परिचालन तत्परता और चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में चिकित्सा बचाव सहित महत्वपूर्ण मानवीय आवश्यकताओं पर तुरंत प्रतिक्रिया देने की क्षमता को दर्शाता है।