अक्टूबर 23, 2026 7:44 पूर्वाह्न

printer

अफ्रीका रोग नियंत्रण केंद्र ने बुंदिबुग्यो इबोला प्रकोप से निपटने के लिए समन्वित कार्रवाई का आह्वान किया

अफ्रीका रोग नियंत्रण एवं रोकथाम केंद्र ने पूरे अफ्रीका में फैल रहे बुंदिबुग्यो इबोला प्रकोप पर काबू पाने के लिए एकजुटता बढ़ाने और समन्वित कार्रवाई करने का आह्वान किया है।

यह आह्वान कल अफ्रीकी संघ आयोग के अध्यक्ष महमूद अली यूसुफ और अफ्रीका रोग नियंत्रण एवं रोकथाम केंद्र के महानिदेशक जीन कासेया के बीच हुई बातचीत के बाद किया गया। दोनों ने पूरे महाद्वीप में इस प्रकोप से निपटने और इसके लिए तैयारी के उपायों पर चर्चा की।

जीन कासेया ने प्रकोप पर काबू पाने और जन स्वास्थ्य संबंधी तैयारियों को मजबूत करने के लिए पारदर्शिता, समय पर निर्णय लेने और तत्काल संसाधन जुटाने की आवश्यकता पर बल दिया।

यह प्रकोप अफ्रीका के तीन क्षेत्रों में फैल चुका है। कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य, युगांडा, केन्या और नाइजीरिया में संक्रमण के मामलों की पुष्टि हुई है।