अक्टूबर 23, 2026 7:45 पूर्वाह्न

printer

डब्ल्यू.एच.ओ. ने फ्रांस में शमोंडा वायरस से इंसान के संक्रमित होने का पहला मामला दर्ज किया

विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यू.एच.ओ.) ने फ्रांस में शमोंडा वायरस से इंसान के संक्रमित होने का पहला मामला दर्ज किया है। संक्रमण के बाद मरीज की मौत हो गई। डब्ल्यू.एच.ओ. के महानिदेशक टेड्रोस अधनॉम घेब्रियसस ने बताया कि यह वायरस पहले केवल जानवरों में पाया गया था।

माना जाता है कि वायरस छोटे कीड़ों के काटने से जानवरों में फैलता है। हालांकि, यह संक्रमण मरीज तक कैसे पहुंचा और इससे लोगों के स्वास्थ्य को कितना खतरा है, यह जानने के लिए और अध्ययन की जरूरत है।

इस बीच, नाइजीरिया ने अबुजा में इबोला वायरस के संक्रमण का एक मामला मिलने की पुष्टि की है। स्वास्थ्य अधिकारियों ने युगांडा से नाइजीरिया आई संक्रमित महिला के संपर्क में आए 44 लोगों की पहचान की है।