चीन में आयोजित शंघाई अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में इस वर्ष भारत की रिकॉर्ड सात फिल्मों का प्रदर्शन किया गया। इन फिल्मों में हंटर्स मून, इन विच एनी गिव्स इट दोज़ वन्स, उमराव जान, चंदू चैंपियन, कालिदास-2, सॉन्ग्स ऑफ फॉरगॉटन ट्रीज़ और फुल प्लेट शामिल हैं।
शंघाई में भारत के महावाणिज्यदूत प्रतीक माथुर ने सोशल मीडिया पर इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि शंघाई अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में भारतीय फिल्मों की मजबूत भागीदारी गर्व का विषय है।