आज तड़के दार्जिलिंग और उत्तर बंगाल के आस-पास के इलाकों में रिक्टर पैमाने पर 4.9 तीव्रता का भूकंप आया। ये झटके सुबह करीब 4:30 बजे महसूस किए गए। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार, इस भूकंप का केंद्र नेपाल में था। उत्तर बंगाल और पड़ोसी क्षेत्रों के कई हिस्सों में झटके महसूस किए गए। अचानक आए इन झटकों से लोग, खासकर ऊंची इमारतों में रहने वाले लोग घबरा कर अपने घरों से बाहर निकल गए। दार्जिलिंग या आस-पास के इलाकों से फिलहाल किसी के हताहत होने या बड़े नुकसान की कोई खबर नहीं है। प्रशासन स्थिति पर नजर रखे हुए है।
News On AIR | नवम्बर 12, 2026 8:01 पूर्वाह्न
दार्जिलिंग और उत्तर बंगाल के आस-पास के इलाकों में आया 4.9 तीव्रता का भूकंप