शिक्षा मंत्रालय ने कहा है कि 52 भारतीय संस्थान क्यूएस विश्व विश्वविद्यालय रैंकिंग 2027 में शामिल हुए हैं। भारतीय औद्योगिकी संस्थान दिल्ली वैश्विक स्तर पर 118वें स्थान पर रहकर भारत का सर्वोच्च रैंक वाला संस्थान बना हुआ है। भारतीय औद्योगिकी संस्थान दिल्ली, बंबई और मद्रास विश्व के शीर्ष 200 विश्वविद्यालयों में शामिल हैं। शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने रैंकिंग में 52 भारतीय संस्थानों के शामिल होने पर प्रसन्नता व्यक्त की है।
News On AIR | जून 18, 2026 5:30 अपराह्न
क्यूएस विश्व विश्वविद्यालय रैंकिंग 2027 में 52 भारतीय संस्थान शामिल हुए: शिक्षा मंत्रालय