सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय के देश के औद्योगिक उत्पादन सूचकांक-आईआईपी में अप्रैल 2026 में, अप्रैल 2025 की तुलना में 4.9% की वृद्धि दर्ज की गई है, जिसका मुख्य कारण विनिर्माण क्षेत्र का मजबूत प्रदर्शन है।
मंत्रालय ने बताया कि ये आंकड़े संशोधित आईआईपी श्रृंखला पर आधारित हैं, जिसका आधार वर्ष 2022-23 है।
विनिर्माण क्षेत्र में इस दौरान 6.2% की वृद्धि दर्ज की गई। बिजली और गैस आपूर्ति में 4.9% की वृद्धि हुई, जबकि जल आपूर्ति, सीवरेज और अपशिष्ट प्रबंधन में 6.6% की वृद्धि हुई।